फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   10 vehicles parked in a no-parking zone were towed away; the traffic police took them to the police station

Fatehabad News: नो-पार्किंग में खड़ी 10 गाड़ियां टोचन, ट्रैफिक पुलिस ने थाने पहुंचाईं

Tue, 06 Oct 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 06 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
10 vehicles parked in a no-parking zone were towed away; the traffic police took them to the police station
फतेहाबाद में हिसार-सिरसा रोड पर नो पार्किंग में खड़ी कारें स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। शहर में यातायात व्यवस्था को पटरी पर रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को पुलिस ने हिसार-सिरसा रोड समेत विभिन्न स्थानों पर नो-पार्किंग में खड़ी 10 गाड़ियों को टोचन कर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार मुख्य सड़कों, बाजारों और चौक-चौराहों पर गलत तरीके से वाहन खड़े होने से यातायात प्रभावित होता है। खासकर मुख्य रोड जैसे व्यस्त मार्ग पर सड़क किनारे बेतरतीब खड़ी गाड़ियां अन्य वाहनों के आवागमन में बाधा बनती हैं और जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

थाना यातायात प्रभारी जय सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए निगरानी लगातार जारी है। नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने और यातायात में बाधा पैदा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे सड़क, मोड़, चौक, मुख्य बाजार या नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed