फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad: Deity of Lord Vishnu found from historical Karnakot mound

Fatehabad : ऐतिहासिक कर्ण कोट टीले से मिला भगवान विष्णु का विग्रह, एएसआई ने बताया 11वीं शताब्दी का

Wed, 31 Jan 2024 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा फतेहाबाद , अशोक दधीच
फतेहाबाद , अशोक दधीच Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 31 Jan 2024 06:12 AM IST
सार

यह विग्रह खंडित है और इसमें भगवान विष्णु के दो हाथ तो साफ दिखाई दे रहे हैं और दो हाथ खंडित हो चुके हैं। पुरातत्व विभाग के अनुसार, भगवान विष्णु का यह विग्रह मुख्य मूर्ति के साथ लगा होगा। 

विज्ञापन
Fatehabad: Deity of Lord Vishnu found from historical Karnakot mound
भगवान विष्णु का विग्रह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पौराणिक सभ्यता का गवाह बन चुका भूना खंड के गांव भट्टू में 11वीं शताब्दी के भगवान विष्णु का विग्रह मिला है। यह विग्रह खंडित है और इसमें भगवान विष्णु के दो हाथ तो साफ दिखाई दे रहे हैं और दो हाथ खंडित हो चुके हैं। पुरातत्व विभाग के अनुसार, भगवान विष्णु का यह विग्रह मुख्य मूर्ति के साथ लगा होगा। 

विज्ञापन


उस समय मुख्य मूर्ति के साथ भगवान के अन्य विग्रह लगाए जाते थे। फतेहाबाद के ऐतिहासिक कर्ण कोट टीले से पहले भी अनेक पौराणिक महत्व के अवशेष मिल चुके हैं। खंडित मूर्तियां भी अब यहां पर मिल रही हैं, जो प्रारंभिक मध्यकाल से संबंधित हैं। यहां पर हाल ही में भगवान गणेश की मूर्ति मिली थी, जोकि 650 ईसवी की थी। संवाद

विज्ञापन
  • विग्रह के एक हाथ में चक्र व एक हाथ वरद मुद्रा में...इसी टीले के पास जब किसानों ने अपनी गेहूं की फसल में सिंचाई के लिए पानी दिया तो यहां पर भगवान विष्णु का विग्रह मिला। उन्होंने इस विग्रह को इस टीले पर शोध कर रहे सेफ्टी इंजीनियर अजय कुमार को सौंप दिया। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अजय के अनुसार, इस विग्रह में भगवान विष्णु के चार हाथ दर्शाए गए हैं। एक हाथ में चक्र है व एक हाथ वरद मुद्रा में है व दो हाथ खंडित अवस्था में है। मूर्ति काले ग्रेनाइट पत्थर की लग रही है। मूर्ति के शीश पर मुकुट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed