फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Farmers demonstrated in Fatehabad on the information of MPs arrival

फतेहाबाद: सांसद के आने की सूचना पर विरोध करने पहुंचे किसान, भाजपा प्रदेश संयोजक को दिखाए काले झंडे

Sun, 03 Oct 2021 10:07 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद(हरियाणा) Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 03 Oct 2021 10:07 PM IST
सार

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से दोपहर 3 बजे भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्मेलन में मुख्य वक्ता के तौर पर सांसद सुनीता दुग्गल व हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता को पहुंचना था। मगर न सुनीता दुग्गल आई और न ही डॉ. कमल गुप्ता पहुंचे।
 

विज्ञापन
Farmers demonstrated in Fatehabad on the information of MPs arrival
प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूना रोड स्थित भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय व्यापारी सम्मेलन में सांसद सुनीता दुग्गल के पहुंचने की सूचना पाकर किसान विरोध के लिए पहुंच गए। करीब तीन घंटे तक किसानों ने भाजपा कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। हालांकि, सम्मेलन में सांसद सुनीता दुग्गल नहीं पहुंची।

विज्ञापन


मगर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बालकिशन अग्रवाल सम्मेलन निपटाकर जैसे ही बाहर निकले तो किसान उनकी गाड़ी के आगे अड़ गए और काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की। पुलिस ने मानव श्रृंखला बनाकर बैरिकेड्स करके भाजपा नेताओं को वहां से निकाला।
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से दोपहर 3 बजे भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्मेलन में मुख्य वक्ता के तौर पर सांसद सुनीता दुग्गल व हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता को पहुंचना था। मगर न सुनीता दुग्गल आई और न ही डॉ. कमल गुप्ता पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बालकिशन अग्रवाल संबोधित करके चले गए। अंदर सम्मेलन चलता रहा, बाहर किसान विरोध जताते रहे। जैसे ही वह बाहर आए तो किसान काले झंडे लेकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें धक्का मारकर हटाया। 

डीएसपी के साथ हुई नोक झोक, लगाया गाली देने का आरोप
इस दौरान किसानों की वहां तैनात एक डीएसपी के साथ नोक झोक भी हुई। किसानों ने आरोप लगाया कि डीएसपी ने उनके साथ गाली-गलौज की है। किसान बार-बार भाजपा कार्यालय के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें अवरोधक के पास ही रोके रखा। हालांकि, डीएसपी बार-बार किसानों को समझाते रहे। मगर किसानों ने उनकी बात को अनसुना कर दिया और नारेबाजी करते रहे। आखिरकार जब व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व अन्य नेताओं को कार्यालय से भेज दिया गया, तब जाकर किसान घरों को लौटे।

आज संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के साथ बैठक करेंगे किसान
कुछ युवा किसानों ने आरोप लगाया कि निजी कंपनियों की दवाओं के कारण किसानों की फसलें खराब हुई है। उन दवाओं के बेचने वाले व्यापारियों ने भाजपा नेताओं के साथ सांठगांठ कर ली है ताकि उनका बचाव हो सके। इसलिए सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के साथ इस विषय में चर्चा करके आगामी फैसला लिया जाएगा।

सांसद सुनीता दुग्गल व हिसार से विधायक डॉ. कमल गुप्ता को सम्मेलन में आना था। मगर चंडीगढ़ में ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर बैठक होने की वजह से सांसद नहीं आई।


-बलदेव ग्रोहा, जिलाध्यक्ष, भाजपा।

डीएसपी द्वारा नोक झोक या गाली-गलौच करने से संबंधित कोई शिकायत या मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो किसानों को बुलाकर पूछ लेंगे, कि किसने गाली निकाली है। -राजेश कुमार, एसपी, फतेहाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed