{"_id":"139-35193","slug":"Faridabad-35193-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत, हत्या का आरोप
Faridabad
Updated Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद (ब्यूरो)। छांयसा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती एक महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बेटियों को जन्म देने के कारण ससुराल वालों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या की है।
बल्लभगढ़ के गांव पन्हेड़ा कलां में हरेराम नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। हरेराम के भाई लाला राम ने बताया कि उन्होंने भतीजी रेनू का विवाह पांच वर्ष पहले गांव हीरापुर निवासी सुंदर के साथ किया था।
करीब ढाई साल पहले रेनू ने एक बेटी को जन्म दिया था। उसके ससुराल वालों ने बेटी को जन्म देने की बात को लेकर बुरी तरह परेशान करना शुरू कर दिया। लालाराम ने बताया कि करीब 12 दिन पहले रेनू ने दूसरी बेटी को जन्म दिया। इस पर उसके साथ कई बार मारपीट तक की गई। लालाराम ने बताया कि शुक्रवार सुबह रेनू के ससुराल वालों ने उन्हें सूचना दी कि रेनू छांयसा स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल है, वहां पहुंचने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। रेनू के गले पर दबाए जाने के निशान थे। शरीर के कई हिस्सों पर भी चोट के निशान भी बने हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।