फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   factory seal in nerela

पंजाब पुलिस ने दवा फैक्टरी सील की

Fri, 13 Dec 2013 10:51 PM IST
नरेला, सोनीपत/ब्यूरो
नरेला, सोनीपत/ब्यूरो Updated Fri, 13 Dec 2013 10:51 PM IST
विज्ञापन
factory seal in nerela
नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के डी ब्लाक की एक दवा बनाने वाली फैक्ट्री को
विज्ञापन
निर्धारित मानकों पर दवा न बनाने और प्रतिबंधित गोलियां रखने पर सील कर दिया गया है।

 पंजाब पुलिस की टीम ने छापा मारकर यह कार्रवाई की है। इससे पहले नवांशहर में केस दर्ज कर इसके मालिक को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को फैक्टरी से सुडोफेडरिन की 150 गोलियां भी मिली हैं, जिनका नशे में इस्तेमाल होता है।

पटियाला एसपी जसकिरण जीत के नेतृत्व में पंजाब पुलिस और पंजाब से ड्रग विभाग की टीम के 32 लोगों की टीम ने छापेमारी कार्रवाई की। फैक्ट्री मालिक के खिलाफ नवांशहर में मामला दर्ज और गिरफ्तारी के बाद फिलहाल इस फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। इसमें निर्धारित मानकों से कम मात्रा में घटकों को मिलाया जाता था। एसपी ने बताया कि इस फैक्ट्री में दवाइयां बनाई जाती थीं, लेकिन जो मात्रा पदार्थों की निर्धारित थी, उससे कम मात्रा में पदार्थ मिलाए जाते थे।

जांच में पंजाब के नवांशहर थाने में मामला दर्ज कर दिल्ली के रोहिणी निवासी राजेश बंसल को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी ने बताया कि फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई की तो यहां से 150 सुडोफेडरिन मिली हैं। फिलहाल फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed