फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Every district of Haryana will have helipad for landing of helicopter in case of emergency

Haryana: आपात स्थिति में हर जिले की पुलिस लाइन में हो सकेगी आपात लैंडिंग, ऐसा देश का पहला राज्य बनेगा प्रदेश

Sun, 30 Oct 2022 12:25 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Oct 2022 12:25 AM IST
सार

प्रत्येक जिले में हेलीपैड सुविधा प्रदान करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बनेगा। अप्रैल 2023 से आरसीएस उड़ान योजना के तहत हिसार से नई उड़ान शुरू करने की पहल है। 

विज्ञापन
Every district of Haryana will have helipad for landing of helicopter in case of emergency
दुष्यंत चौटाला - फोटो : facebook.com/dchautala

विस्तार

भविष्य में युद्ध व आपातकालीन स्थिति में हेलिकॉप्टर की लैंडिंग सुविधा प्रदान करने के लिए हरियाणा के प्रत्येक जिले में हेलीपैड होगा। ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बनेगा। इन हेलीपैड पर रात्रि के समय लैंडिंग करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। इस संबंध में शनिवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


उन्होंने लैंडिंग सुविधा के लिए जिला पुलिस लाइन में हेलीपैड स्थापित करने की संभावना पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि इस प्रकार का आधारभूत ढांचा विकसित होने से युद्ध व आपातकालीन स्थिति में हेलिकॉप्टर की लैंडिंग की जा सकेगी। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस लाइन में हेलीपैड बनने से सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन


पुलिस का सूचना तंत्र बहुत सुदृढ़ होता है। इसलिए आपातकालीन स्थिति में इन हेलीपैड का उपयोग सही तरीके से किया जा सकेगा। हाल ही में उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्रियों के सम्मेलन में आपात स्थिति से निपटने के लिए देश के हर जिले में एक हेलीपैड बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया था। इस दिशा में हरियाणा सरकार ने आश्वस्त करते हुए सर्वप्रथम पहल करने की ईच्छा व्यक्त की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Rohtak Crime: युवती को ऐप डाउनलोड करवा लाखों की ठगी, गोगामेड़ी गए परिवार के घर से नकदी-जेवर चोरी

एयरपोर्ट सुरक्षा प्रशिक्षण देने के लिए स्थापित किया जाएगा संस्थान
डिप्टी सीएम दुष्यंत ने कहा कि एयरपोर्ट सुरक्षा प्रशिक्षण देने के लिए हरियाणा में संस्थान स्थापित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को हिसार, सिरसा और पिंजौर में जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए। राज्य के युवाओं के साथ-साथ अन्य राज्यों के युवा भी इस संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। यह संस्थान बनने से हरियाणा उड्डयन क्षेत्र में और मजबूत बनेगा।


हिसार से नई उड़ान शुरू करने की पहल
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) के तहत एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए अप्रैल 2023 से हिसार से नए मार्ग की पहचान को 7 अन्य राज्यों के साथ समझौता करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस कार्य योजना के सफल होने से प्रदेश के नागरिकों को हवाई यात्रा करने की व्यापक सुविधा मिलेगी।

उन्होंने महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, हिसार में निमार्णाधीन हवाई पट्टी व अन्य आधारभूत ढांचे को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया। हिसार-बरवाला मार्ग के लिए वैकल्पिक रोड़ बनाने की प्रक्त्रिस्या में तेजी लाने के निर्देश दिए। वह सोमवार को हिसार एयरपोर्ट का दौरा कर निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed