{"_id":"9c04ff17f0fa7e550a48a7e4691aa3a5","slug":"doctor-chargesheeted-in-case-of-delivery-on-hospital-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के गेट पर डिलीवरी मामले में डाक्टर चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के गेट पर डिलीवरी मामले में डाक्टर चार्जशीट
अमर उजाला चंडीगढ़
Updated Sat, 16 Nov 2013 12:27 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद सरकारी अस्पताल के गेट पर महिला की डिलीवरी मामले में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. वीना बत्तरा को चार्जशीट कर दिया है।
स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल डायरेक्टर हरदीप सिंह ने हाईकोर्ट में पेश हलफनामे में कहा है कि डॉ. वीना से 15 दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा गया है।
चीफ जस्टिस संजय किशन कौल एवं जस्टिस एजी मसीह पर आधारित खंडपीठ ने हलफनामे को रिकार्ड में लेकर मामले की सुनवाई स्थगित कर दी।
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पेश हलफनामे में आगे कहा गया है कि प्रदेश में मेडिकल अफसरों के रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए सरकार गंभीर है।
खाली पड़े मेडिकल अफसराें के 215 पदों को अनारक्षित किया जा रहा है।
प्रदेश सरकार को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया गया है।
सनद रहे फतेहाबाद सरकारी अस्पताल के गेट पर हुई महिला की डिलीवरी के मामले में छपी खबरों पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर हरियाणा सरकार से जवाब तलब किया था।
समाचार पत्रों में छपी खबरों में कहा गया कि डिलीवरी के लिए आई महिला को चिकित्सकों की कमी का कारण बताकर अस्पताल से बाहर निकाल दिया था।
वहीं, अस्पताल के अधिकतर डॉक्टर वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त थे।