फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Do not have a Aadhar card

कैसे लें सिलेंडर पर सब्सिडी जब आधार कार्ड मिलता ही नहीं

Sat, 21 Sep 2013 12:24 AM IST
कैथ्ाल
कैथ्ाल Updated Sat, 21 Sep 2013 12:24 AM IST
विज्ञापन
Do not have a Aadhar card
हरियाणा के जिले कैथल के कलायत शहर में आधार कार्ड संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाने में डाक विभाग की ओर से बरती जा रही लापरवाही से लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन


लोगों के मुताबिक डाकिया संबंधित व्यक्ति को आधार कार्ड सौंपने की बजाय अन्य लोगों को कार्ड देकर चला जाता है।
 पूर्व पालिका प्रधान महेंद्र सिंगला, राजेंद्र, धनराज, रामनिवास ने कहा कि विभाग में हजारों की संख्या में आधार कार्ड आ चुके हैं, लेकिन संबंधित लोगों तक वे पहुंच ही नहीं पा रहे हैं।

विभाग के कर्मचारी कार्डों को संबंधित वार्ड में पार्षद या अन्य किसी दुकान पर रख जाते हैं। पूर्व पालिका प्रधान सिंगला का कहना है कि विभाग कार्डों के समुचित वितरण के मामले में कोताही बरत रहा है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि किसी भी वार्ड का पार्षद उस वार्ड का सर्वमान्य व्यक्ति नहीं होता। वार्ड के जिन लोगों ने उसको वोट नहीं दिए उनके कार्डों के वितरण सही ढंग से हो ही नही सकते। उनका कहना है कि जिन दुकानों या पार्षदों को विभाग ने लोगों के कार्ड दे दिए हैं न तो उनका कोई रिकार्ड विभाग अपने पास रखता है तथा न ही उनसे कोई पावती लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक दुकानदार ने तो इस मामले को अपना धंधा ही बना लिया था व कार्ड देने की एवज में लोगों से 10-10 रुपए लेने लगा था। शिकायत के बाद डाकतार विभाग ने उससे कार्ड वापस मंगवाए।

 सिंगला का कहना है कि नगर में अभी तक भी लोगों के आधार कार्ड नही बन पा रहे और वंचित लोगों के आधार कार्ड बनवाने के लिए दोबारा से टीम को कलायत में बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि डाकतार विभाग इस मामले की गंभीरता को समझते हुए जिस व्यक्ति का कार्ड है उसे ही डिलीवर करे।


इस संबंध में डाकघर कलायत में तैनात डाकपाल धर्मवीर ने बताया कि कुछ वार्डों में लोगों की पहचान नहीं हो पाती। इसके कारण उस वार्ड के कार्ड किसी सर्वमान्य आदमी को सौंपे गए थे।

 उन्होंने स्वीकारा की एक दुकानदार ने कार्ड देने के एवज में 10-10 रुपये लोगों से मांगने शुरू कर दिए थे, पर शिकायत मिलते ही उन्होंने उस दुकानदार से कार्ड वापस मंगवा लिए।

वंचितों के कार्ड बनने शुरू
नगर के अधिकांश वार्डों के लोग आधार कार्ड बनवाने से वंचित रह गए थे। काफी समय के बाद फिर से आधार कार्ड बनाने वाली टीम ने कलायत में अपना डेरा डाल लिया है।

सिंगला प्रतिष्ठान पर कार्ड बनाने वाली टीम ने अपना डेरा डाल लिया है जहां भारी संख्या में लोग अपना कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को पूरी करवाने में लगे हैं।


पूर्व पालिका प्रधान महेंद्र पाल सिंगला ने कार्ड से वंचित लोगों से अपील की है कि वे अपना कार्ड जरूर बनवा लें ताकि उनको बाद में किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed