फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   dispute in congress

कांग्रेसी विधायक ने जताया दूसरे की सीट पर दावा

Mon, 14 Oct 2013 11:11 PM IST
तोशाम (भिवानी)/ब्यूरो
तोशाम (भिवानी)/ब्यूरो Updated Mon, 14 Oct 2013 11:11 PM IST
विज्ञापन
dispute in congress
कांग्रेस में अंतर्कलह और बयानबाजी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्य संसदीय सचिव धर्मबीर सिंह ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी की तोशाम से विधायक किरण चौधरी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा या फिर तोशाम विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि पिछली बार पार्टी ने जो फार्मूला मेरे ऊपर लागू किया था, वही अब दूसरे नेताओं पर भी लागू होना चाहिए। वे सोमवार देर सायं अपने आवास पर बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी की ओर से दोनों जगहों में से किसी सीट से भी टिकट नहीं देने की स्थिति में क्या कदम उठाएंगे, पर धर्मबीर सिंह ने कहा कि वे 24 साल से पार्टी की सेवा कर रहे हैं आखिर दोनों सीटों में से एक सीट उन्हें क्यों नहीं मिलेगी। इसके साथ ही बोले कि सीट नहीं मिलने का कोई सवाल ही नहीं है। बता दें कि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी सांसद हैं और तोशाम से किरण चौधरी विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे भिवानी आने से होता है कई के पेट में दर्द
सोहना से विधायक धर्मबीर सिंह ने कहा कि वर्ष 2000 में मैंने तोशाम से आखिरी चुनाव लड़ा था। इसके बाद पार्टी के आदेश पर गुड़गांव जिले में गया। इन 13 वर्ष में जब मैं मेरे अपनों के बीच भिवानी आने की कोशिश करता था तो पार्टी के अनुशासन में बांध दिया। उन्होंने कहा कि मैं अपने घर आता हूं तो कुछ लोगों के पेट में दर्द हो जाता है। धर्मबीर सिंह ने कहा कि खनन बंद होने से इलाके को बड़ा नुकसान हुआ है। खनन बंद होने से बेरोजगारी बढ़ने के साथ-साथ विकास कार्य बाधित हुए हैं और रेवेन्यू को भी भारी नुकसान हुआ है। भविष्य में खनन शुरू करवाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि इस इलाके में नहरी पानी का अभाव है, वहीं नीचे का पानी खारा है। पानी के समान बंटवारे के लिए जो आंदोलन चलाया गया था, इस बाबत नहर भी बनी, लेकिन अभियान सिरे नहीं चढ़ा। नहर में पानी लाना भी मेरी प्राथमिकता रहेगी।


हर गांव में होगा समान विकास
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि उनके पास पंचायत विभाग है। 1200 करोड़ रुपये हर साल गांवों के विकास के लिए दिया जा रहा है। इस हिसाब से हर गांव में करीबन 20 लाख रुपये विकास के लिए आ रहे हैं। अब भविष्य में यह राशि बढ़ती ही जाएगी। आने वाले समय में प्रदेश का हर गांव मॉडल होगा। धर्मबीर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र का मतलब है कि प्रतिनिधि लोगों की दुख-तकलीफों को दूर करें और यह मेरी प्राथमिकता है। इससे पहले मुख्य संसदीय सचिव ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस मौके पर जिला पार्षद उमेद मतानी, पूर्व सरपंच भंवर सिंह, सूबेदार निहाल सिंह, विकास सिंगला, पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार, सत्वान थिलोड, सुभाष एमसी, राजा सरलिया, नवीन कुमार, पवन लक्ष्मणपुरा आदि उपस्थित थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed