{"_id":"91db8bd275fb6a9d2d4b1a7ce734a3a9","slug":"dispute-between-conductor-and-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच रुपये का विवाद पहुंचा थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच रुपये का विवाद पहुंचा थाने
रतिया (फतेहाबाद)/ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2013 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीआरटीसी बुढलाडा डिपो की बस के परिचालक ने शुक्रवार को सुबह भूंदड़वास गांव के कुछ छात्रों से पैसे लेकर टिकट नहीं दी और छात्र-छात्राओं से दुर्व्यवहार किया, जिस पर विवाद हो गया।
झगड़े की आशंका को देखते हुए चालक और परिचालक सवारियों से भरी बस को लाली रोड स्थित सदर थाने में ले गए और विद्यार्थियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद बस में सवार दर्जनों विद्यार्थी भड़क गए और उन्होंने शहीद भगत सिंह नौजवान सभा व हरियाणा छात्र यूनियन के पदाधिकारियों को साथ लेकर सदर थाने के मुख्य गेट के आगे ही दरी बिछाकर धरना दे दिया और चालक परिचालक के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई। बाद में कार्यवाहक थानाध्यक्ष साधू सिंह ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाया।
जानकारी के अनुसार भूंदड़वास के छात्र मेवा, विकास शर्मा, बबली, वीना, बलजीत कौर, सुरजीत सिंह आदि ने आरोप लगाया कि उनके गांव के अलावा रतनगढ़, रोझांवाली, बाहमणवाला से सैकड़ों विद्यार्थी रोजाना रतिया और फतेहाबाद आते हैं। बस परिचालक छात्रों से पांच-पांच रुपये लेते हैं लेकिन टिकट नहीं देते। टिकट मांगने पर जबरन नीचे उतार देते हैं। आज भी छात्रों से पैसे ले लिए, टिकट मांगने पर दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
छात्रों ने दुर्व्यवहार का विरोध किया तो चालक-परिचालक बस को सदर थाने में ले गए और उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत के बाद बच्चों का गुस्सा बढ़ गया। बाद में छात्र यूनियन नेताओं ने छात्रों के धरने को संबोधित किया और परिचालक पर तानाशाही के आरोप लगाए। बाद में सदर थानाध्यक्ष साधू सिंह ने दोनों पक्ष की बैठक कर मामला शांत करवाया।