{"_id":"8f5255a2493c764a21630b2c57050fc2","slug":"despite-the-private-school-holiday-look","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के बावजूद लग रहे प्राइवेट स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के बावजूद लग रहे प्राइवेट स्कूल
अमर उजाला, नारनौल
Updated Thu, 02 Jan 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने व सरकार की ओर से छुट्टी के आदेश के बावजूद क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल संचालक अपनी मनमर्जी से स्कूल लगा रहे हैं। जिसके कारण नौनिहालों को ठंड में ठिठुर कर स्कूल जाना पड़ रहा है। जबरदस्त पड़ रही ठंड के कारण सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों को एक जनवरी से दस जनवरी तक बंद रखने के आदेश दे रखें हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी संतोष तंवर ने वीरवार को जिला के कई निजी स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महेंद्रगढ़ के आपीएस स्कूल, माडर्न स्कूल, भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गांव बाघोत स्थित शिव हाई स्कूल की छुट्टी कराई।
इस बारे में उपायुक्त डीके बेहेरा ने बताया कि बढ़ती सर्दी और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में आगामी 12 जनवरी तक अवकाश की घोषणा की गई है। इस दौरान विद्यालयों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। अगर कोई भी विद्यालय खुला मिला तो अनुशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।