फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Delhi in two hours, three in Ludhiana

दो घंटे में दिल्ली, तीन में लुधियाना

Sun, 08 Sep 2013 11:09 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2013 11:09 PM IST
विज्ञापन
Delhi in two hours, three in Ludhiana

दिल्ली-लुधियाना शताब्दी एक्सप्रेस का हरियाणा के जींद स्टेशन पर रुके बिना गुजर जाना लंबे समय से जींदवासियों को अखर रहा था।

विज्ञापन


इस तेज रफ्तार ट्रेन का जींद में स्टापेज बनाने के लिए राजनीतिक, प्रशासनिक और रेल प्रशासन तक कई बार मांग रखी गई।

आखिरकार रविवार को जींद रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस आकर रुकी और अगले छह महीने के लिए जींद रेलवे स्टेशन को दिल्ली-लुधियाना शताब्दी का स्टोपज बना दिया गया।

इसके साथ ही इस रूट पर शताब्दी एक्सप्रेस के चार स्टापेज हो गए हैं। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा दिल्ली से इस ट्रेन के साथ जींद पहुंचे।  
विज्ञापन


इसके साथ ही अब जींद से दिल्ली का सफर दो घंटे और लुधियाना का सफर तीन घंटे का हो गया जोकि साधारण ट्रेन में दिल्ली तक करीब साढ़े तीन घंटे और लुधियाना तक करीब पांच घंटा का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल शताब्दी का यह स्टापेज छह महीने के लिए ट्रायल आधार पर बनाया गया है। रेलवे इस स्टापेज पर ट्रेन को मिलने वाले रिस्पांस के आधार पर आगे फैसला लेगा।

प्रति दिन इस ट्रेन का जींद में स्टापेज बनने से माना जा रहा है कि क्षेत्र में औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

जींद में दो मिनट का स्टापेज

नई दिल्ली से सुबह सात बजे चलकर शताब्दी एक्सप्रेस 9.08 बजे जींद पहुंचेगी और जींद से 9.10 बजे चलकर 12.25 बजे लुधियाना पहुंचेगी। लुधियाना से शाम 4.40 बजे चलकर यह ट्रेन जींद में 7.42 बजे

पहुंचेगी और 7.44 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। यह ट्रेन दिल्ली रात 10.10 बजे पहुंचेगी।


रोहतक के बाद मुख्यमंत्री की नजर जींद पर
हाल में जींद को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। यह मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जींद के लोगों के लिए सबसे बड़ा तोहफा माना जा सकता है।

रोहतक की मजबूत किलेबंदी करने के बाद अब मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की राजनीतिक नजरें जींद पर लगी हुई हैं। हालांकि यह अलग बात है कि फिलहाल जींद से पांच के पांच विधायक इनेलो से हैं।


पिछले कई महीने से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा जींद में सक्रिय हुए हैं और जींद के लोगों को अपने सांसद जितेंद्र मलिक की बजाय रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हड्डा से काफी उम्मीदें हैं।
                    

झलकियां
- जींद में शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव से डेढ़ साल पुरानी मांग हुई पूरी।
- नई दिल्ली से लुधियाना तक जींद के साथ शताब्दी के स्टॉप हुए अब चार।
- जींद के साथ ही हरियाणा के तीन जिले शताब्दी सेवा से कनेक्ट हुए।
- शताब्दी ट्रेन से पहले ठहराव के लिए जींद के लोग रात को ही दिल्ली पहुंचे और सुबह जींद तक पहली सवारी का आनंद लिया।
- जींद में शताब्दी के पहले ठहराव को लेकर जोरदार उत्साह देखा गया।
- जींद रेलवे स्टेशन पर बैंड-बाजे से शताब्दी एक्सप्रेस का स्वागत किया गया।
- जींद में शताब्दी के ठहराव के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र और मलिक के अलावा उत्तरी रेलवे के डीआरएम अनुराग सचान भी पहुंचे।
- शताब्दी के स्वागत कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लोगों में भारी उत्साह नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed