फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   crops on Acquired land

परमाणु संयंत्र के लिए जमीन दी, अब उगा ली फसल

Sun, 27 Oct 2013 11:31 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
फतेहाबाद/ब्यूरो Updated Sun, 27 Oct 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
 crops on Acquired land
गोरखपुर परमाणु संयंत्र के लिए अधिग्रहित की गई जमीन पर अब मुआवजा ले चुके
विज्ञापन
किसानों ने सरसों की बिजाई कर दी है। यहां पर करीब 45 एकड़ से भी अधिक भूमि में बिजाई की जा चुकी है।

बिजाई करने वाले किसान सरकार से अधिग्रहित जमीन की राशि, खेतों में लगी पाइप लाइन, मकानों और सिंचाई ट्यूबवेलों का मुआवजा भी वसूल कर चुके हैं। इसके बावजूद खाली जमीन को देखकर वे इस पर दो बार पहले भी बिजाई कर चुके हैं।

गांव गोरखपुर में प्रस्तावित परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए एनपीसीआईएल ने किसानों की 1313 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया हुआ है। ज्यादातर किसान अपनी भूमि के बदले मुआवजा राशि ले चुके हैं जबकि परमाणु संयंत्र के विरोध के चलते करीब 28 एकड़ जमीन के मालिक किसानों ने मुआवजा राशि के चेक नहीं लिए हैं।

गोरखपुर के आधा दर्जन परिवारों ने अधिग्रहित जमीन पर सरसों की बिजाई कर ली है। इससे पहले भी जमीन के बदले मुआवजा लेने वाले किसान इस भूमि पर पैदावार लेते आ रहे है। इस संबंध में गोरखपुर न्यूक्लियर पॉवर प्लांट के परियोजना निदेशक टीआर अरोड़ा ने बताया कि किसानाें को इस जमीन पर फसल की बिजाई करने का अधिकार नहीं है। किसान जमीन के बदले मुआवजा ले चुके हैं। अगर किसी ने यहां बिजाई की तो वह अवैध होगी और उसे उखाड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed