फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   young man took gold chain after asking girl for marriage, now accused of threatening to kill her

Panipat: युवक शादी के लिए युवती से उधार मांगकर ले गया सोने की चेन, अब आरोपी दे रहा जान से मारने की धमकी

Fri, 16 Jun 2023 01:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 16 Jun 2023 01:47 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि उसके घर के सामने एक लड़का अमित उर्फ रिंकू ऑफिस में काम करता था। जिसने कहा कि उसे एक शादी में जाना है, मुझे अपने गले की सोने की चेन दे दो। कई दिन बाद युवती ने उससे सोने की चेन मांगी तो कहने लगा उसे और उसके परिवार को जान से खत्म कर देगा।

विज्ञापन
young man took gold chain after asking girl for marriage, now accused of threatening to kill her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के शिव नगर में एक युवती से पड़ोस के एक ऑफिस में काम करने वाला युवक शादी में जाने की बात कहकर तीन तोले सोने की चेन उधार मांग कर ले गया। दो दिन बाद युवती ने युवक से जब चेन मांगी गई तो उसने साफ तौर पर इनकार कर दिया। चेन दोबारा मांगने पर युवती और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।  युवती ने सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शिव नगर की श्रुति ने सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत
शिव नगर निवासी श्रुति ने बताया कि  उसके घर के सामने मंथन शर्मा नाम के युवक ने ऑफिस खोला हुआ है। वहां एक लड़का अमित उर्फ रिंकू पुत्र राजू प्रजापति निवासी विकास नगर भी काम करता था। जिससे उसकी जान पहचान हो गई थी। वह घर पर भी आता-जाता था। एक जून की सुबह 11 बजे वह घर के पास आया और उससे कहा कि उसे एक शादी में जाना है, मुझे अपने गले की सोने की चेन दे दो। चेन का वजन 28 ग्राम है।
विज्ञापन


दो दिन का झूठा आश्वासन दिया
वह दो दिन के लिए मांग कर ले गया था। कई दिन बाद युवती ने उससे सोने की चेन मांगी तो उसने कहा कि अगर दोबारा मांगी तो वह उसे और उसके परिवार को जान से खत्म कर देगा। इसके बाद युवती ने यह बात अपने पिता को बताई। युवती ने अमित के फोन पर मैसेज भी भेजे, तो अमित ने वहां भी चेन लौटाने का दो दिन का झूठा आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed