यमुनानगर: नौकरी दिलवाने का झांसा देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, फर्जी ढंग से स्कूटी करवाई फाइनेंस
यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म का केस सामने आया है। आरोपी ने फर्जी ढंग से महिला के दस्तावेजों के आधार पर स्कूटी फाइनेंस करवा ली। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसे नौकरी लगवाने का झांसा आरोपी ने दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौकरी दिलाने का झांसा देकर शहर थाना क्षेत्र की कॉलोनी निवासी महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने महिला की नौकरी लगवाने के नाम पर लिए दस्तावेज पर स्कूटी फाइनेंस करा ली। अब स्कूटी की किस्तें भी आरोपी नहीं दे रहा है। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने महिला को जातिसूचक शब्द बोल अपमानित किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। शहर निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक मजदूर संगठन की ओर से पंजीकरण की कॉपियां गांव-गांव जाकर तैयार करती है।
ये भी पढ़ें-तीनों कृषि कानून वापस लेने पर अनिल विज बोले: घर जाकर अपने नियमित काम करें किसान, पीएम का जताएं आभार
इस दौरान उसकी मुलाकात अंबाला निवासी अरुण पंडित से हुई। आरोपी ने कहा कि वह पंजीकरण के लिए उसे काफी लोगों को मिलवा देगा। आरोपी ने उसे नौकरी दिलवाने का भी आश्वासन दिया। वह आरोपी की बातों में आ गई। एक फरवरी को आरोपी उसे गाड़ी में बैठाकर अंबाला ले गया। आरोपी ने ढाबे पर उसे खाना खिलाकर गाड़ी को सडक़ किनारे रोक लिया। जहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जब उसने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द कहे। इसके बाद आरोपी उसे एक एजेंसी में ले गया।
ये भी पढ़ें-हरियाणा: दो माह बढ़ा जस्टिस एसएन अग्रवाल आयोग का कार्यकाल, राज्यपाल की मंजूरी के बाद गृह सचिव ने जारी की अधिसूचना
फोन पर दी गालियां
जहां उसे युवक का एक दोस्त मिला। युवक ने दस्तावेजों पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। आरोपी ने उसे कहा कि उसे जल्द ही एजेंसी में नौकरी मिल जाएगी। इसके बाद आरोपी ने उसे घर छोड़ दिया। मगर कुछ दिन बाद उसके मोबाइल पर एक फाइनेंसर का मैसेज आया कि अपनी स्कूटी की किस्त बकाया है। उसे जल्द भर दें। मैसेज पढ़ने के बाद उसने फाइनेंसर को फोन किया। उसने बताया कि उसके नाम से स्कूटी फाइनेंस है। उसे उसकी किस्ते भरनी पड़ेंगी। उसने तुरंत अरुण पंडित को फोन किया। मगर आरोपी उसे गालियां व जातिसूचक शब्द बोलने लगा। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।