फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Home Minister Anil Vijs reaction on withdrawal of all three agriculture laws

कृषि कानूनों की वापसी का एलान: अनिल विज बोले-घर जाकर अपने नियमित काम करें किसान, पीएम का जताएं आभार

Fri, 19 Nov 2021 09:38 AM IST
प्रमोद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: प्रमोद कुमार Updated Fri, 19 Nov 2021 09:38 AM IST
सार

तीनों कृषि कानून वापसी के एलान पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने ट्वीट के जरिए किसानों से धरने तुरंत समाप्त करने की अपील की। उन्होंने किसान संगठनों को यह भी सुझाव दिया कि वे पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताएं।

विज्ञापन
Haryana Home Minister Anil Vijs reaction on withdrawal of all three agriculture laws
अनिल विज - फोटो : फाइल

विस्तार

तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया है। इस पर सभी किसान संगठनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करना चाहिए। उन्होंने किसानों से अपने धरने तुरंत उठाकर घरों को जाने की सलाह दी। विज ने कहा कि किसानों को घर जाकर अपने नियमित कामों में लगना चाहिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-कृषि कानून वापसी के एलान पर बोलीं कुमारी सैलजा-किसानों पर सरकार ने किए अत्याचार, पीएम मोदी मांगें माफी
विज्ञापन


किसानों ने मनाया जश्न
तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही किया, प्रदेश के किसानों ने खुशी का इजहार करते हुए लड्डू बांटकर जश्न मनाया। किसान एक-दूसरे के गले मिलकर खुशी जाहिर करते दिखे। किसानों ने इसे लंबे सघर्ष की जीत बताया। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार सुबह राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा था कि केंद्र सरकार तीनों नए कृषि कानूनों को नेक नीयत के साथ लाई थी, लेकिन भरपूर प्रयास के बाद भी यह बात हम किसानों को समझा नहीं पाए। प्रधानमंत्री ने कृषि कानूनों को वापस लेने की बात कही थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed