फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana JJP leader Sandeep Garhi accused of rape

हरियाणा: महिला एएसआई से दुष्कर्म के आरोप में फंसा जजपा नेता, जबरन दवा खिलाकर गर्भपात का भी आरोप

Sun, 14 Nov 2021 11:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 14 Nov 2021 11:15 PM IST
सार

पुलिस ने महिला एएसआई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, नेता ने सभी आरोप नकारते हुए कहा कि महिला पुलिस कर्मचारी 20 लाख रुपये की मांग कर रही है। 

विज्ञापन
Haryana JJP leader Sandeep Garhi accused of rape
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

महिला एएसआई ने कैथल के जजपा नेता संदीप गढ़ी पर दुष्कर्म, घर से गहने चोरी करने और जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी नेता ने सभी आरोपों को नकारते हुए ब्लैकमेलिंग करार दिया है। साथ ही कहा कि 20 लाख रुपये नहीं दिए जाने के कारण उसके व उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवाया गया है। उसके वकील ने इसे हनीट्रैप का मामला बताया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में एक महिला एएसआई ने बताया कि वह अपने पति से अलग रहती है। जनवरी 2016 में गांव गढ़ी निवासी संदीप उसे मिला। आरोपी ने कहा कि वह अविवाहित है और उससे शादी करना चाहता है। आरोपी ने झूठी बात बोल कर उसके साथ दोस्ती का रिश्ता बना लिया। एक दिन आरोपी उसके घर जूस लेकर पहुंचा। जिसे पीने पर वह बेहोश हो गई। इस बात का फायदा उठाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो भी खींच लिए। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा। साथ ही अप्राकृतिक तरीके से संबंध भी बनाए। वह उसे गाड़ी में भी लेकर गया और गाड़ी में भी गलत संबंध बनाएं। वर्ष 2018 में आरोपी उसके घर से 20 तोले सोना निकाल कर ले गया और पूछने पर बताया कि वह जुएं में हार गया। ये गहने अब सीआईए-1 में रखे हुए हैं। वह दिसंबर 2020 में वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने इस बारे में आरोपी संदीप से बात की और शादी करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी जनवरी 2021 में अपनी पत्नी सुमन के साथ घर आया। उसने गर्भ गिराने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसे नीचे गिरा दिया और उसकी पत्नी ने उसके मुंह में दवा डाल दी। जिससे गर्भपात हो गया। पिस्तौल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी ने पत्नी और युवक गौरव के साथ एक आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए उसका शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण किया है। इसके बाद उसके फोटो पर गंदे कमेंट लिखकर उसे पुलिस थाने में भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें ः Kisan Andolan: अंबाला से इंडिया गेट तक शहीद किसान सम्मान पैदल यात्रा निकालेंगे किसान


दूसरी ओर संदीप गढ़ी ने इन आरोपों पर कहा कि उस पर उसके परिवार पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। यह महिला उसके संपर्क में जरूर थी, लेकिन उसके परिवार को इसकी कोई जानकारी नहीं है। यह दो बार उससे लाखों रुपये ऐंठ चुकी है। साथ ही सोना भी ले चुकी है। अब 20 लाख रुपये की मांग करते हुए उसे ब्लैकमेल कर रही है। उसके पास इतने रुपये नहीं है तो उसने यह झूठा मामला दर्ज करवाया है। 

वहीं उसके वकील ने कहा कि यह पूरी तरह से हनीट्रैप का मामला है। इस मामले में उनकी मांग है कि पुलिस झूठी शिकायत देने पर इस महिला के खिलाफ धारा 182 के तहत कार्रवाई करे। दो बार लाखों रुपये वसूलने के बाद अब यह 20 लाख रुपये की मांग कर रही है। जो वह नहीं दे सका। उसने खुद ही फोटो एडिट करके महिला थाना में भेजी हैं। इस महिला पुलिस कर्मचारी पर पहले भी महादेव कॉलोनी में एक लड़के को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed