फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Guhla police station in charge SI Rampal arrested for taking bribe of 30 thousand

खाकी पर दाग: कैथल के गुहला थाना प्रभारी घूस लेता गिरफ्तार, पहले ले चुका था 20 हजार, 30 हजार लेते पकड़ा गया

Fri, 04 Apr 2025 07:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका, कैथल Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 04 Apr 2025 07:46 PM IST
सार

हरियाणा पुलिस का घूसखोर सब इंस्पेक्टर को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने कैथल के गुहला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामपाल रिश्वत लेते दबोचा है। 

विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा पुलिस की वर्दी पर दाग लगा है। एंटी करप्शन ब्यूरो कैथल की टीम ने शुक्रवार शाम को गुहला के थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामपाल रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस अधिकारी को मारपीट का मामला रद्द करने की एवज में 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया। टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी इस केस में 20 हजार की राशि पहले ही ले चुका था।
विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो कैथल प्रभारी सूबे सिंह सैनी ने बताया कि इस संबंध में उन्हें चीका निवासी ओमप्रकाश ने शिकायत दी थी कि उसके खिलाफ एक मारपीट का मामला दर्ज करवाया गया था। मामले को रद्द करने को लेकर गुहला के थाना प्रभारी रामपाल ने उससे 50 हजार रुपये की मांग की। 
विज्ञापन




उसने बताया कि वह गरीब आदमी तथा रिश्वत देने में समर्थ नहीं है, लेकिन इसके बावजूद थाना प्रभारी नहीं माना। उसने थाना प्रभारी को इससे पहले 20 हजार की राशि दे दी थी। इसके बाद आरोपी ने 30 हजार ओर देने की मांग की। सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी को रंगे हाथों काबू करने के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर हुए दबिश के लिए पार्टी का गठन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही शिकायतकर्ता ओमप्रकाश ने आरोपी थाना प्रभारी रामपाल को रिश्वत की 30 हजार की राशि दी तो इशारा पाते ही एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने थाना प्रभारी को काबू कर लिया। टीम ने उसके कब्जे से रिश्वत की 30 हजार की राशि भी बरामद की है। विभाग की इस कार्यवाही से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed