फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Beaten up Policemen who went to involve two parties in investigation of case in Kaithal

Kaithal: दो पक्षों को एक केस की जांच में शामिल करने गए पुलिसकर्मी, आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ की मारपीट

Thu, 22 Jun 2023 11:59 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 22 Jun 2023 11:59 AM IST
सार

हरियाणा में पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस कड़ी में कैथल में पुलिस कर्मचारियों से मारपीट की गई है। पुलिस किसी केस में दो पक्षों को जांच में शामिल करने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन
Beaten up Policemen who went to involve two parties in investigation of case in Kaithal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल के गांव चौशाला में दो पक्षों को एक केस की जांच में शामिल करने गए पुलिस कर्मचारियों से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस कर्मचारी ने कलायत थाना में शिकायत देकर उसे जाति सूचक शब्द कहने, थप्पड़-मुक्के मारने, वर्दी फाडऩे, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
कलायत थाना के पीएसआई संदीप ने पुलिस को शिकायत दी कि 21 जून को वह होमगार्ड जवान कर्मचंद के साथ गांव चौशाला में एक केस में दो पक्षों को जांच में शामिल करने के लिए गया था। जब वह दोनों पक्षों को जांच में शामिल कर रहा था तो एक पक्ष से आरोपी मनोज कुमार ने एकदम तैश में आकर उसको थप्पड़ मुक्के मारे व जातिसूचक शब्द कहकर उसकी वर्दी फाड़ दी। थप्पड़ की वजह से उसका चश्मा टूटकर नीचे गिर गया।
विज्ञापन


आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी
आरोपी ने कहा कि उसका रिश्तेदार कलायत में तहसीलदार है व उसकी बड़े-बड़े अधिकारियों से जान पहचान है। उसका साथी कर्मचारी कर्मचंद उसे बचाने आया तो मनोज व उसकी माता बीरो देवी ने कर्मचंद का दाहिने हाथ का अगूंठा मरोड़ दिया व जान से मारने की धमकी दी। आरोपी मनोज कुमार ने उसे जाति सूचक शब्द कहकर थप्पड़-मुक्के मारे व वर्दी फाड़ दी। वहीं उसकी माता बीरो देवी ने उनके साथ हाथापाई करके सरकारी ड्यूटी में बाधा डालकर जान से मारने की धमकी दी है। एसआई रामपाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed