फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Arena operator misdeed with minor girl in Bikaners hotel

झज्जर: अखाड़ा संचालक ने नाबालिग लड़की से बीकानेर के होटल में किया दुष्कर्म, दरिंदगी में पंजाब का साथी भी शामिल

Wed, 17 Nov 2021 02:33 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: प्रमोद कुमार Updated Wed, 17 Nov 2021 02:33 PM IST
सार

झज्जर में एक गांव के लोगों ने अखाड़ा संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीण न्याय की गुहार लेकर एसपी से मिलने पहुंचे। आरोप लगाया कि संचालक और उसका पंजाब का दोस्त नाबालिग से पिछले दो माह से दुष्कर्म कर रहे थे। वे यहां आने वाली दूसरी लड़कियों को भी नशा देते हैं। कई अन्य के साथ भी वारदात कर चुके हैं।

विज्ञापन
Arena operator misdeed with minor girl in Bikaners hotel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

झज्जर के बेरी क्षेत्र के एक गांव में अखाड़ा संचालक पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए परिजन और ग्रामीण मंगलवार को एसपी वसीम अकरम से मिलने पहुंचे। हालांकि एसपी के न मिलने पर उनके ऑफिस में ही शिकायत सौंप दी। पुलिस का कहना है कि मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जांच चल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि 29 अक्तूबर को गांव से ही लड़की को अगवा कर लिया गया था। शिकायत के बाद पुलिस की ओर से 2 नवंबर को बीकानेर, राजस्थान के एक होटल से लड़की को बरामद किया गया था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-President RamNath Kovind At Bhiwani: भिवानी के सूई गांव पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, हरियाणा की बेटियों को दिया सम्मान
विज्ञापन


आखिर किसके दबाव में है पुलिस
लड़की ने बताया कि पिछले 2 महीने से उसके साथ अखाड़ा संचालक और उसका पंजाब का साथी दुष्कर्म कर रहा था। 3 नवंबर को हुई मेडिकल रिपोर्ट में भी लड़की के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है, लेकिन पुलिस की ओर से कई माह बीतने के बाद भी अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने गांव में चल रहे  अखाड़े को बंद तो करवा दिया था, लेकिन उसके ऊपर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अखाड़ा संचालक गांव व आसपास की बच्चियां, जोकि अखाड़े में प्रैक्टिस के लिए आती थी और उन्हें पेय पदार्थों में नशा करवाता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बच्चियों को देता है नशा
उन्हें नशे का आदी बनाता था। ग्रामीणों ने बताया कि अखाड़ा संचालक बड़े-बड़े पहलवानों से अपनी एकेडमी की तंग हालत और बच्चियों का नाम प्रयोग करके उनसे पैसे अपने खाते में भी डलवाता था। केस के इंचार्ज ने भी उन्हें परेशान किया। वह ग्रामीणों को मिलने के लिए थाने में बुलाती है, लेकिन वह मिलती नहीं है या फिर कहती है कि दूसरी पार्टी नहीं आई है, दोबारा से आना। ग्रामीणों ने साफ तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन भी उनके ऊपर समझौता करवाने का दबाव बना रहा है। 

ये भी पढ़ें-हरियाणा की हवा फिर खराब: देश का सबसे प्रदूषित राज्य बना, जींद प्रदूषण में देशभर में सबसे अव्वल

दलीलें दे रहा है कि क्यों बच्चों की जिंदगी खराब कर रहे हो, केस करने से बच्चों की जिंदगी खराब हो जाएगी। न्याय पाने के लिए बच्ची के परिजनों और ग्रामीणों को प्रशासन के चक्कर तो लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन न्याय की उम्मीद नहीं है, क्योंकि प्रशासन से बार-बार मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
 
इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा च़ुका है। मामले की जांच चल रही है, सोमवार को पीड़ित पक्ष को बुलाया था, लेकिन ये लोग नहीं आए। 
-सुंदरपाल, थाना प्रभारी, बेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed