{"_id":"63b527f5850e4c13d3056363","slug":"accused-of-stabbing-female-friend-in-adarsh-nagar-delhi-arrested-from-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: दिल्ली के आदर्श नगर में महिला दोस्त को चाकू मारने का आरोपी अंबाला से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: दिल्ली के आदर्श नगर में महिला दोस्त को चाकू मारने का आरोपी अंबाला से गिरफ्तार
Wed, 04 Jan 2023 12:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 04 Jan 2023 12:47 PM IST
सार
इस मामले में दिल्ली पुलिस मंगलवार देर रात को अंबाला पहुंची थी, इसके बाद सुबह आरोपित को गिरफ्तार कर दिल्ली ले जाया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने अंबाला से सुखबिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। सुखबिंदर पर अपनी महिला दोस्त के ऊपर चाकू से हमला करने का आरोप है। आरोपित सुखबिंदर दिल्ली में वारदात करने के बाद अंबाला में छिपा हुआ था। दिल्ली पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से अंबाला में आरोपित की लोकेशन मिली।
विज्ञापन
इस मामले में दिल्ली पुलिस मंगलवार देर रात्रि को पहुंची थी, इसके बाद सुबह आरोपित को गिरफ्तार कर दिल्ली ले जाया गया। दरअसल दिल्ली के आदर्श नगर क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने ब्रेकअप के चलते अपनी महिला दोस्त पर चाकुओं से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन
आरोपित ने छह बार चाकुओं से हमला किया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस घटना में घायल लड़की को दिल्ली के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पीड़ित लड़की दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए की पढ़ाई कर रही थी इसी दौरान आरोपित की लड़की से दोस्ती हुई। मगर लड़की के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, ऐसे में लड़की ने खुद को अलग करना शुरू कर दिया। बस इसी बात से खफा होकर सुखबिंदर ने लड़की को दिल्ली में धोखे से बाहर बुलाया था चाकुओं से हमला कर दिया।