फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Congress, Rao indrajeet Singh, BJP, Susma swaraj,hajka, Kuldeep bisnoi

भाजपा नेताओं से कांग्रेस के विकल्प पर हो रही चर्चा : राव इंद्रजीत

Mon, 23 Dec 2013 11:47 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 Dec 2013 11:47 PM IST
विज्ञापन
Congress, Rao indrajeet Singh, BJP, Susma swaraj,hajka, Kuldeep bisnoi
कांग्रेस के बागी सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि उनकी भाजपा नेताओं के साथ कांग्रेस का विकल्प तैयार करने के बारे में चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


इंद्रजीत सिंह से अमर उजाला ने सोमवार को पूछा था कि क्या वे 24 या 25 दिसंबर को भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से मिलेंगे?

राव ने नहीं में उत्तर देते हुए कहा कि उन्हें तो यह भी नहीं पता है कि मोदी इन दो तारीख में दिल्ली में उपस्थित रहेंगे।

जब उनसे भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज से मुलाकात के बारे में पूछा तो कहा कि वे उनसे मिले थे। वे इतने सालों से सांसद हैं और सांसद के नाते उनकी मुलाकात भाजपा सांसदों से होती रहती है।

एक सवाल के जवाब में राव ने कहा कि जब दो नेता मिलते हैं तो राजनीतिक तौर पर चर्चा होती रहती है। उनकी चर्चा इस पर रहती है कि हरियाणा में कांग्रेस का विकल्प तैयार किया जाए।
विज्ञापन


यह पूछने पर कि क्या वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि वे अगली रणनीति का तब खुलासा करेंगे जब स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

उनसे पूछा कि कांग्रेस का विकल्प तैयार करते समय क्या इनेलो के साथ भी बातचीत कर रहे हैं, राव ने जवाब दिया कि इस बारे में कुछ नहीं कहेंगे।

जब उनसे भाजपा की सहयोगी हजकां के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई के बयान पर प्रतिक्रिया पूछी तो उन्होंने कहा कि वे समय आने पर टिप्पणी करेंगे, फिलहाल कुछ नहीं कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलबत्ता यह जरूर कहा कि कुलदीप बिश्नोई उनके बारे में ऐसी टिप्पणी क्यों करते हैं यह बिश्नोई से ही पूछा जाना चाहिए।


भाजपा नेताओं की निगाह राव इंद्रजीत पर
हरियाणा भाजपा नेताओं की निगाह राव पर टिकी हुई है। उन्होंने अब तक पत्ते नहीं खोले हैं।

हालांकि वे पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज से मिलते रहते हैं मगर राव साफ नहीं कर रहे हैं कि वे भाजपा में शामिल होंगे या नहीं और होंगे तो कब तक होंगे।

वैसे भाजपा नेता अनौपचारिक तौर पर कह रहे हैं कि राव इंद्रजीत सिंह का भाजपा में शामिल होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed