Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Congress leader Bhupender singh hooda targate BJP govt for 100-100 yard plots gave to people of haryana

अपराध में नंबर-1 बना हरियाणा: भूपेंद्र हुड्डा ने BJP को घेरा, कहा- कागजों में बाटें जा रहे 100-100 गज के प्लॉट

Sun, 14 Jul 2024 02:01 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 14 Jul 2024 02:01 PM IST
सार

हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में अपराध बड़ा है और हरियाणा अब अपराध में नंबर एक हो गया है। 

विज्ञापन
Congress leader Bhupender singh hooda targate BJP govt for 100-100 yard plots gave to people of haryana
पत्रकारों कोसंबोधित करते भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव को लेकर कमर कस ली है। विपक्षी दल मौजूदा भाजपा सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रदेश के लोगों को भाजपा सरकार की विफलताएं बताएंगे। साथ में कांग्रेस का संकल्प पत्र पहुंचाएंगे। इसके लिए बैठक कर रणनीति तैयार कर रहे हैं। हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों से जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया। भाजपा बताए कि लोगों को 100-100 गज के प्लॉट कहां पर दिए हैं। जमीन तो चिन्हित की ही नहीं। कागजों में ही प्लॉट बांटे जा रहे हैं। हुड्डा रविवार को रोहतक के डी पार्क स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि 2014 से पहले प्रदेश विकास के मामले में नंबर एक था, लेकिन बेरोजगार व अपराध के मामले में भाजपा ने नंबर एक बना दिया। भाजपा ने साढ़े नौ साल के कार्यकाल में जनविरोधी फैसले लिए हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा सरकार की नाकामियां बताएंगे। साथ ही बताएंगे कि कांग्रेस ने प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए क्या-क्या संकल्प लिए है। पार्टी का तैयार संकल्प पत्र घर-घर पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का टिकट उसे दिया जाएगा तो चुनाव जिताऊं होगा। बाकी मिलकर उसका साथ देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में चार लाख परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट दिए गए। तीन लाख प्लॉट और जरूरतमंदों को लेने के लिए चिन्हित किए, लेकिन भाजपा सरकार ने आते ही योजना पर रोक लगा दी। अब दिखावा किया जा रहा है। कागजों में ही प्लॉट बांटे जा रहे हैं, इसके लिए जमीन चिंहित नहीं की गई। सुविधाएं देने की कोई योजना है। एक तरह से लोगों की आंखों में भाजपा धूल झोंकने का प्रयास कर रही है, लेकिन कामयाब नहीं होगी। इस मौके पर कांग्रेस के स्थानीय विधायक भारत भूषण बतरा व पूर्व विधायक संतकुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed