फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Congress factionalism fast, Birendra Grjin on Gita

कांग्रेस में गुटबाजी तेज, बीरेंद्र पर गरजीं गीता

Tue, 11 Feb 2014 02:27 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Feb 2014 02:27 PM IST
विज्ञापन
Congress factionalism fast, Birendra Grjin on Gita

सोमवार को शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने राज्यसभा सदस्य चौधरी बीरेंद्र सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2005 के विधानसभा चुनाव में कलायत से हरवाने का प्रयास किया था।

विज्ञापन


भुक्कल सोमवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बात कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि वे जानती हैं कि बीरेंद्र सिंह कितने बड़े नेता हैं? उन्होंने कहा, ‘मैं औरों की तरह नहीं हूं जो राज्यसभा में जाकर बैठ जाऊं।
विज्ञापन


मैंने दिन-रात मेहनत करके वोट मांगकर दूसरी बार विधायक बनी हूं। मैंने कुछ भी बुरा नहीं कहा था, सिर्फ यही कहा था कि अगर राज्यसभा के लिए कोई 100 करोड़ रुपये देकर गया है या किसी राजनेता की हर रोज की कमाई 10 करोड़ रुपये है तो उसके नाम का खुलासा करें। मैं आज भी अपनी बात पर कायम हूं। मैं हरियाणा सरकार की कैबिनेट मंत्री हूं। शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री हुड्डा के नेतृत्व वाली सरकार ने बहुत काम किए हैं। बीरेंद्र सिंह को यह टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है कि मैं बच्चों को पढ़वाने का काम करूं और राजनीति उन्हें करने दें। मैं महिला हूं और दलित हूं, इसका मतलब यह नहीं है कि मैं कुछ नहीं बोलूंगी। मैं जवाब देना जानती हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्राइवेट स्कूल संचालक 10 फीसदी गरीब बच्चों को दाखिला देने से मना कर रहे हैं। यह हाईकोर्ट का फैसला है। उन्हें इसे लागू करना चाहिए। यह उनकी जिम्मेवारी भी है। उन्होंने कहा कि आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों के लिए कोई पैसा सरकार से नहीं मिला है।


गेस्ट टीचरों का आंदोलन गलत
शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर गेस्ट टीचरों का आंदोलन गलत है। उनके पदों को रिक्त घोषित नहीं किया गया है। उनका समय समय पर वेतनमान बढ़ाया है। उन्हें आंदोलन नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed