फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   CM Nayab singh Saini road show in Pundri Kaithal also took a bullock cart ride

पूंडरी में सीएम सैनी का रोड शो: बोले- सरकार बनने के बाद जनता ही होगी असली थानेदार, बैलगाड़ी की सवारी भी की

Wed, 28 Aug 2024 05:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पूंडरी (कैथल)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूंडरी (कैथल) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 28 Aug 2024 05:53 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। इसके तहत मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार को कैथल के पूंडरी में रोड शो निकाला। 

विज्ञापन
CM Nayab singh Saini road show in Pundri Kaithal also took a bullock cart ride
रोड शो के दौरान सीएम नायब सैनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पूंडरी में रोड शो निकाला। यह रोड शो पिहोवा चौक से शुरू होकर गिरधर चौक व किसान भवन से पूंडरी के इनडोर-आउटडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ।

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश के जागरूक मतदाताओं की बदौलत प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। लोकसभा चुनाव में जिस तरह हलके के लोगों ने यहां से भाजपा को जीत दिलाई थी उसी तरह विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को जिताना है। चार अक्तूबर को जब भाजपा के पक्ष में नतीजे आएंगे तो प्रदेश में एक बार फिर से विकास की रफ्तार तेज हो जाएगी। 
विज्ञापन




उन्होंने हलके के लोगों से अपील की कि वे प्रदेश के हित में भाजपा के पक्ष में एक अक्तूबर को मतदान करें और चार अक्तूबर को जब नतीजे आएंगे तो फिर पूंडरी हलके की जनता ही असली थानेदार होगी। हलके की जनता जिस दिशा में सरकार को चलाएगी सरकार उसी दिशा में चलेगी। 


इससे पहले पूंडरी से भाजपा की टिकट के दावेदारों पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, पूर्व विधायक दिनेश कौशिक, सतपाल जांबा व सुभाष हजवाना ने भी अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो करते हुए अनाज मंडी में पहुंचे। इस मौके पर हिसम सिंह साकरा, विनोद बंसल, देवीदयाल बरसाना सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीएम का काफिला जब गुरु ब्रह्मानंद चौक व शहीद गिरधरलाल चौंक पर पुष्प अर्पित किए।

इसके बाद सीएम नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पूंडरी से जींद तक यात्रा के दौरान बीच रास्ते में बैलगाड़ी पर यात्रा की और गांव में कृषि क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं से बात की और उनकी समस्याओं के बारे में जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed