{"_id":"62f96f1db4d0353f53129d3b","slug":"cm-manohar-lal-will-hoist-the-flag-in-samalkha-of-panipat-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सीएम मनोहर लाल आज समालखा में करेंगे ध्वजारोहण, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सीएम मनोहर लाल आज समालखा में करेंगे ध्वजारोहण, तैयारियां पूरी
Mon, 15 Aug 2022 03:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 15 Aug 2022 03:24 AM IST
सार
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हमारा देश स्वाधीनता का 75वां साल मनाकर 76वें साल में प्रवेश कर रहा है। इसलिए इस बार यह स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए खास मायने रखता है। सरकार ने इसी उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार शाम को लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचे। यहां सीएम मनोहर लाल ने सभी नेताओं से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। इससे पहले सीएम को हवाई मार्ग से पानीपत पहुंचना था लेकिन मौसम खराब होने के बाद सड़क मार्ग से पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान उनके काफिले को सड़क पर भरे पानी से होकर गुजरना पड़ा। लोक विश्राम गृह पहुंचने पर सांसद संजय भाटिया, राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा मीडिया कोऑर्डिनेटर रणदीप घनघस ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री सोमवार को भापरा स्टेडियम समालखा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे और ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन