फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Clear weather in Haryana: Chill increases due to cold winds, minimum temperature drops due to snowfall

हरियाणा में मौसम साफ: ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, पहाड़ों में बर्फबारी के असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज

Thu, 06 Mar 2025 10:31 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 06 Mar 2025 10:31 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी हरियाणा के विभिन्न जिलों में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
Clear weather in Haryana: Chill increases due to cold winds, minimum temperature drops due to snowfall
मौसम का हाल - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के अधिकांश जिलों में आज मौसम साफ बना हुआ है, लेकिन तेज हवाओं के चलते ठंडक बढ़ गई है। हाल ही में हुई ओलावृष्टि और पहाड़ों में बर्फबारी के असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पानीपत में तेज हवाओं के साथ बढ़ी ठंड
पानीपत में आज मौसम साफ है, लेकिन ओलावृष्टि के बाद चली तेज़ हवा के कारण ठंड बढ़ गई है। हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सोनीपत में धूप के बावजूद गिरा तापमान
सोनीपत में सुबह से धूप खिली हुई है, लेकिन पहाड़ों में हुई बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट आई है। आज न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के मुकाबले 0.9 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में साफ मौसम, लेकिन ठंडी हवाएं जारी
कुरुक्षेत्र में भी सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

झज्जर और जींद में हल्की ठंडक बरकरार
झज्जर में सुबह से मौसम साफ है, जहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जींद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।


यमुनानगर में धूप के बावजूद ठंडी हवाएं
यमुनानगर में भी सुबह से धूप निकली हुई है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखी गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी हरियाणा के विभिन्न जिलों में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed