{"_id":"639423475f8a520703500467","slug":"clash-between-bride-and-groom-side-on-demand-of-dowry-in-hansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: दहेज में पांच लाख रुपये और गाड़ी मांगने पर वर-वधू पक्ष में टकराव, तीन लोग घायल, दुल्हन ने लौटाई बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: दहेज में पांच लाख रुपये और गाड़ी मांगने पर वर-वधू पक्ष में टकराव, तीन लोग घायल, दुल्हन ने लौटाई बरात
Sat, 10 Dec 2022 11:42 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:42 AM IST
सार
हिसार के ऋषि नगर निवासी अंकित की बरात शुक्रवार की रात करीब 12 बजे हांसी के मंडी सैनियान पहुंची थी। लड़की के परिजनों ने बताया कि 8 दिसंबर को लगन के समय बाइक सहित अन्य सामान दिया गया था। अब दहेज में 5 लाख रुपये व गाड़ी की मांग की गई।
विज्ञापन
दहेज न मिलने पर वर पक्ष ने की तोड़फोड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हांसी में दहेज मांगने पर वर- वधू पक्ष में टकराव हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार करते हुए बरात को वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हिसार के ऋषि नगर निवासी अंकित की बरात शुक्रवार की रात करीब 12 बजे हांसी के मंडी सैनियान पहुंची थी। यहां अंकित की शादी शबनम के साथ होनी थी। लड़की के परिजनों ने बताया कि 8 दिसंबर को लगन के समय बाइक सहित अन्य सामान दिया गया था। लड़की के पिता विजय सैनी ने कहा कि अंकित के पिता ने दहेज में 5 लाख रुपये व गाड़ी देने की मांग रखी। दहेज न देने पर शादी न करने पर अड़ गए। विजय सैनी ने कहा कि उन्होंने मनाने का प्रयास किया लेकिन लड़के के पिता पुलिस सब इंस्पेक्टर पद की धौंस दिखाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। दोनों के पक्षों के बीच टकराव में लड़की का मामा दीपक और लड़के के पक्ष के ओर से राजेश व सुनील घायल हो गए। कुछ अन्य लोगों को मामूली चोट आई हैं। लड़के के पक्ष के लोगों ने बारात के खाने-पीने का सामान भी बिखेर दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने महिला थाना पुलिस को अपनी शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।