फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Clash between bride and groom Side on demand of dowry in Hansi

Hisar: दहेज में पांच लाख रुपये और गाड़ी मांगने पर वर-वधू पक्ष में टकराव, तीन लोग घायल, दुल्हन ने लौटाई बरात

Sat, 10 Dec 2022 11:42 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Dec 2022 11:42 AM IST
सार

हिसार के ऋषि नगर निवासी अंकित की बरात शुक्रवार की रात करीब 12 बजे हांसी के मंडी सैनियान पहुंची थी। लड़की के परिजनों ने बताया कि 8 दिसंबर को लगन के समय बाइक सहित अन्य सामान दिया गया था। अब दहेज में 5 लाख रुपये व गाड़ी की मांग की गई। 

विज्ञापन
Clash between bride and groom Side on demand of dowry in Hansi
दहेज न मिलने पर वर पक्ष ने की तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हांसी में दहेज मांगने पर वर- वधू पक्ष में टकराव हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार करते हुए बरात को वापस लौटा दिया।  

विज्ञापन

   
जानकारी के अनुसार हिसार के ऋषि नगर निवासी अंकित की बरात शुक्रवार की रात करीब 12 बजे हांसी के मंडी सैनियान पहुंची थी। यहां अंकित की शादी शबनम के साथ होनी थी। लड़की के परिजनों ने बताया कि 8 दिसंबर को लगन के समय बाइक सहित अन्य सामान दिया गया था। लड़की के पिता विजय सैनी ने कहा कि अंकित के पिता ने दहेज में 5 लाख रुपये व गाड़ी देने की मांग रखी। दहेज न देने पर शादी न करने पर अड़ गए। विजय सैनी ने कहा कि उन्होंने मनाने का प्रयास किया लेकिन लड़के के पिता पुलिस सब इंस्पेक्टर पद की धौंस दिखाने लगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। दोनों के पक्षों के बीच टकराव में लड़की का मामा दीपक और लड़के के पक्ष के ओर से राजेश व सुनील घायल हो गए। कुछ अन्य लोगों को मामूली चोट आई हैं। लड़के के पक्ष के लोगों ने बारात के खाने-पीने का सामान भी बिखेर दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने महिला थाना पुलिस को अपनी शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed