{"_id":"ff56b0cc8b3a7ee60076a36a0110cbd4","slug":"chautala-will-out-soon-from-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से जल्द बाहर आएंगे चौटाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से जल्द बाहर आएंगे चौटाला
अमर उजाला नूहं/ तावडू
Updated Fri, 24 Jan 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
गांव गोयला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व इनेलो के वरिष्ठ नेता चौ. जाकिर हुसैन ने दावा किया कि पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला और डॉ. अजय सिंह चौटाला जल्द जेल से बरी होंगे।
विज्ञापन
इनेलो का जनाधार तेजी बढ़ रहा है। प्रदेश की जनता फिर से चौटाला को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जब से सत्ता संभाली है, तब से जिले में पीने का पानी, नहरी पानी, बिजली, स्कूलों में अध्यापक समेत अन्य सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन
सरकार ने दक्षिण हरियाणा के साथ भेदभाव किया है। जबकि गुड़गांव राजस्व देने में अव्वल है। हरियाणा रोडवेज में 1577 चालक भर्ती किए गए। उनमें मेवात से मात्र 16 भर्ती हुए हैं। जबकि परिवहन मंत्री इसी जिले के हैं।
विज्ञापन
समारोह को हाजी आसम, गिरराज बिस्सर, चौ. हसन, निसार चाहालका, अल्ली प्रधान, अब्बास चैयरमेन, सुभानखां सरपंच, चौ. हसन चाहालका, जाहुल ठेकेदार अकेडा समेत अन्य व्यक्तियों ने संबोधित किया।
इस अवसर पर अल्ली नंबरदार, सैयकुल, अमजद बावला पूर्व सरपंच, छोटू जफराबाद, जगदीश सरपंच, रत्ती कलियाकी, इद्रीस, हबीब सिकापुर, सत्तार सरपंच छारोड़ा, इसहाक डालावास, रज्जाक पढ़ेनी, जान मोहम्मद, शौकत, अजमत गुढ़ा, खुर्शीद मालब, शौकीन मालब, साबिर नूंह, इमरान खूसपुरी, जुनेद अडबर आदि मौजूद रहे।