फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   yuva mahotasaw from today

Charkhi Dadri News: युवा महोत्सव की मेजबानी के लिए जनता कॉलेज तैयार

Thu, 24 Oct 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 24 Oct 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
yuva mahotasaw from today
 प्रांगण में गायन गतिविधि के लिए लगाया स्टेज व कुर्सियां। संवाद
आज से होगा तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आगाज, दादरी और भिवानी जिले के 27 कॉलेजों के 650 विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर स्थित जनता कॉलेज चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव की मेजबानी के लिए तैयार है। कार्यक्रम के लिए कॉलेज में चार स्टेज लगाए गए हैं। महाविद्यालय प्रबंधन समिति ने तमाम व्यवस्थाएं कर दी हैं। शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
कार्यक्रम आयोजक कमेटी के प्रभारी डॉ. नीरज गर्ग ने बताया कि चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की ओर से शहर के जनता कॉलेज में युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें दादरी व भिवानी के सीबीएलयू एडेड 27 कॉलेजों के 650 विद्यार्थी भाग लेंगे। वीरवार को सभी स्टाफ सदस्यों ने मिलकर तैयारी की।
विज्ञापन

कॉलेज के मुख्य द्वार, प्रवेश द्वार को फूलों से सजाया गया। महोत्सव के लिए कॉलेज के ऑडिटोरियम में मुख्य स्टेज बनाया गया है। इस स्टेज पर नृत्य, सांस्कृतिक गतिविधियां और पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इनके एक प्रांगण में स्टेज लगाया गया है। वहां गायन संबंधी कार्यक्रम करवाए जाएंगे। तीसरा स्टेज संस्थान के पुस्तकालय में लगाया गया है, जिसमें रंगोली व पेंटिंग आदि गतिविधियां करवाई जाएंगी। इनके अलावा कमरा नंबर 216 में भाषण, वाद-विवाद व कविता गायन आदि स्पर्धाएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 38 विधाओं की प्रस्तुति देंगे प्रतिभागी
युवा महोत्सव में थिएटर एकांकी, मूक नाटक, डांस, लघु नाटक, भारतीय व अन्य सांस्कृतिक नृत्य, भाषण, विभिन्न भाषाओं और बोलियों में कविताएं, पेंटिंग, रंगोली, कोलाॅज, मिट्टी की कलाकृतियां समेत अन्य 38 विधाओं में गतिविधियां करवाई जाएंगी।
- ये रहेंगे तीनों दिन मुख्य अतिथि
तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि तीनों दिन राजनीति, शिक्षा, प्रशासनिक अधिकारी शिरकत करेंगे। सभी कॉलेजों के विद्यार्थी एक माह से विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

- बिना आईकार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश
कॉलेज की ओर से सभी स्टाफ सदस्य व प्रतिभागियों के लिए आईडी कार्ड दिए जाएंगे। कार्यक्रम में केवल आईडी कार्ड धारक ही प्रवेश पा सकेंगे। कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी अपने आईडी कार्ड दिखाकर प्रवेश ले सकेंगे। इनके अलावा किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

फोटो- 04
युवा महोत्सव से पहले सजाया गया कॉलेज का मुख्य द्वार। संवाद
फोटो- 05
प्रांगण में गायन गतिविधि के लिए लगा स्टेज व कुर्सियां। संवाद
फोटो- 06
जनता कॉलेज का ऑडिटोरियम, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed