फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youth took out fury march to demand start of recruitment in armies and increase age limit

सेनाओं में भर्ती शुरू करने व आयुसीमा बढ़ाने की मांग के लिए युवाओं ने निकाला रोष मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Youth took out fury march to demand start of recruitment in armies and increase age limit
चरखी दादरी के बाढड़ा में उपमंडल अधिकारी कार्यालय में एसडीएम को ज्ञापन देते बेरोजगार युवा। - फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा (चरखी दादरी)। बेरोजगार युवाओं ने सेना में भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर उपमंडल अधिकारी कार्यालय तक रोष मार्च निकाला। बेरेाजगारों ने कोविड से प्रभावित सरकारी नौकरियों की भर्तियों में आयु सीमा में छूट देने व तीनों सेनाओं में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। युवाओं ने एसडीएम डॉ. संजय कुमार को पीएम केे नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कस्बे में आयोजित विरोध-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रेरक संघ प्रदेशाध्यक्ष मास्टर विनोद ने कहा कि देश में बेरोजगारी का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकारी विभागों में पहले ही लाखों पद रिक्त हैं। कोविड के बाद तो भर्तीं प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। सरकारी क्षेत्र का निजीकरण किया जा रहा है। सरकारी पदों को खत्म किया जा रहा है। थल सेना की हिसार में हुई भर्ती के फिजिकल के बाद लिखित परीक्षा नहीं करवाई गई है। पिछले करीब 18 महीना पहले हुई वायुसेना भर्ती का लिखित परिणाम जारी नहीं हुआ है। कोविड के बाद से सेना में भर्ती नहीं हुई हैं, जिससे युवा हताश और निराश है। युवाओं के साथ अभिभावक भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार सभी भर्तियों का परिणाम अतिशीघ्र जारी करे और खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करें, ताकि युवा अपनी योग्यतानुसार रोजगार प्राप्त कर सके। इस दौरान युवाओं ने रोष मार्च निकाला और एसडीएम डॉ. संजय कुमार को पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर आनंद वालिया, देवराज, दीपक, विक्रम, जितेंद्र, संजीत ,राहुल, साहिल, सुनील, नवीन, नितेश, गजेंद्र, सोनू, गौरव, अक्षय, सचिन, मनीष, मोहित, राकेश, रवि, सिंटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed