फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youth Festival at Janata Mahavidyalaya, Dadri; drama depicts story of brotherhood between Hindu and Muslim

Dadri:जनता महाविद्यालय में युवा महोत्सव, नाटक में दिखाई दंगों के बीच हिंदू-मुस्लिम परिवार के भाईचारे की कहानी

Sat, 26 Oct 2024 03:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 26 Oct 2024 03:14 PM IST
सार

दादरी में युवा महोत्सव की मेजबानी का मौका दादरी के जनता महाविद्यालय को मिला ह। तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दो दिन हरियाणवी संस्कृतिक समेत पच्चीस विधाओं में पांच सौ से अधिक प्रतिभागी प्रस्तुति दे चुके हैं।

विज्ञापन
Youth Festival at Janata Mahavidyalaya, Dadri; drama depicts story of brotherhood between Hindu and Muslim
जनता महाविद्यालय में युवा महोत्सव - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी-दादरी में जनता महाविद्यालय में आयोजित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव के दूसरी दिन प्रतिभागियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य स्टेज पर मिमिक्री की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं जबकि नाटक मंचन के जरिये वर्ष 1947 के दौरान हुए दंगों में हिंदू-मुस्लिम परिवार के भाईचारे की दास्तां भी दिखाई गई। इसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

विज्ञापन


बता दें कि इस बार युवा महोत्सव की मेजबानी का मौका दादरी के जनता महाविद्यालय को मिला ह। तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दो दिन हरियाणवी संस्कृतिक समेत पच्चीस विधाओं में पांच सौ से अधिक प्रतिभागी प्रस्तुति दे चुके हैं। युवा महोत्सव के दूसरे दिन स्टेज एक पर वन एक्ट प्ले, मिमिक्री व मूक नाटक की प्रस्तुतियां दी गईं।
विज्ञापन




स्टेज दो पर वेस्टर्न संगीत वॉकल, वेस्टर्न वाद्य यंत्र, वेस्टर्न ग्रुप संगीत व शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां दी गईं। स्टेज तीन पर हिंदी व पंजाबी कविता समेत वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्टेज चार पर कॉलाज, कार्टूनिंग व ऑन द स्पॉट पेंटिंग स्पर्धा आयोजित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed