फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youth dies in road accident, family members expressed fear of murder

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident, family members expressed fear of murder
मृतक अजीत - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। गांव लाड स्थित बस स्टैंड के समीप सोमवार रात कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें कार सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान झज्जर के गांव खेतावास निवासी अजीत 30 वर्ष के रूप में हुई है। दादरी सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। मामले में मृतक के भाई प्रवीण की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ बाढड़ा पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई प्रवीण ने पुलिस को बताया कि उसका भाई अजीत रोहतक में पढ़ाई कर रहा था और वह अविवाहित था। गांव लाड निवासी अमित के साथ उसकी दोस्ती थी। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे उसको फोन पर सूचना मिली कि उसके भाई अजीत का एक्सीडेंट हो गया है। इस पर उसने अमित के पास फोन कर अजीत के बारे में पूछा। अमित ने बताया कि उसके भाई की हादसे में मौत हो चुकी है। शव को दादरी सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
वहीं परिजनों ने अजीत हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को दिए बयान में प्रवीण ने बताया कि उसने अपने भाई अजीत के शव को देखा तो उसके सिर के पीछे चोट के निशान थे। पैर की तीन अंगुलियों पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की टीम से करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
-संजय कुमार, जांच अधिकारी, बाढड़ा पुलिस थाना।

 पेड़ से टकराई क्षतिग्रस्त कार।

पेड़ से टकराई क्षतिग्रस्त कार।- फोटो : CharkhiDadri

दादरी सिविल अस्पताल में कागजी कार्रवाही करती पुलिस

दादरी सिविल अस्पताल में कागजी कार्रवाही करती पुलिस- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed