{"_id":"6990d3e87eaddb07500be5dc","slug":"youth-arrested-with-pistol-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-151447-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार
Sun, 15 Feb 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने स्थानीय कलियाणा मोड़ के समीप से एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी करण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के गांव कोंदर और वर्तमान में झोझू कलां में किसान पाइप फैक्टरी के समीप का रहने वाला है। उसे चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ में तैनात हेड कांस्टेबल अमित, ईएएसआई नरेंद्र, सिपाही सुखबीर, सिपाही दिनेश व ईएएसआई कुलदीप शुक्रवार को स्थानीय महेंद्रगढ़ चौक के समीप गश्त कर रहे थे। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ एचएसवीपी सेक्टर कलियाणा मोड़ की तरफ गया है।
जिस पर पुलिस टीम तुरंत सूचना के अनुसार बताए गए स्थान पर पहुंची। वहां पर उन्हें सूचना के अनुसार बताए गए कपड़े पहने हुए एक युवक दिखाई दिया। टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की तो उसकी पहचान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के गांव कोंदर तथा वर्तमान में झोझू कलां में किसान पाइप फैक्ट्री के समीप निवासी करण के रूप में हुई।
विज्ञापन
तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया। साथ ही पूछताछ के लिए उसे चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।