फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youth along with two women injured in road accident, case registered against accused car driver

Charkhi Dadri News: सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं सहित युवक घायल, आरोपी कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज

Sun, 10 Sep 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 10 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Youth along with two women injured in road accident, case registered against accused car driver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। चार दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक के बयान पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। वीरवार को गांव चिड़िया के नजदीक हुई दुर्घटना में दो महिलाओं सहित युवक घायल हो गया था। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर गाड़ी चालक अजीत निवासी खानपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव चिड़िया निवासी प्रबल ने बताया कि 7 सितंबर को वह अपनी माता सुशीला देवी व ताई सुनील देवी के साथ खानपुर के साथ गोगा मेला में धोक लगाकर बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे जब वे गांव के नजदीक पहुंचे तो सड़क किनारे एक गाड़ी खड़ी थी। चालक ने अचानक तेज गति से गाड़ी को बिना कोई संकेत दिए ही मोड़ दिया और उनकी बाइक में आकर लगी। पीड़ित का आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में था। दुर्घटना में उसकी मां सुशीला देवी व ताई सुनील देवी तीनों घायल हो गए। दुर्घटना में घायल होने के बाद गांव में ही स्थित एक चिकित्सक से प्राथमिक उपचार लेने के बाद वे तीनों सिविल अस्पताल चरखी दादरी पहुंचे। जहां से दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। वहां से वे शहर में ही स्थित एक निजी अस्पताल में अपना उपचार करवा रहे हैं। पुलिस ने नौ सितंबर को प्रबल की शिकायत पर आरोपी कार चालक अजीत निवासी खानपुर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed