{"_id":"6a57c7f0f90ffdeea7019a9e","slug":"young-motorcyclist-critically-injured-after-being-hit-by-a-truck-leg-crushed-referred-to-pgi-rohtak-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-157776-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर, पैर कुचला<bha>;<\/bha> पीजीआई रोहतक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर, पैर कुचला<bha>;</bha> पीजीआई रोहतक रेफर
Wed, 15 Jul 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। भिवानी-रावलधी लिंक रोड बाईपास के टी-प्वाइंट के समीप बुधवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का पैर ट्रक की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार हीरा चौक निवासी करीब 27 वर्षीय आशीष कुमार बुधवार को किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर रावलधी-भिवानी लिंक रोड बाईपास के टी-प्वाइंट से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक की एक ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद आशीष सड़क पर गिर गया और उसका पैर ट्रक की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को संभाला और एंबुलेंस की सहायता से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।