{"_id":"65073f372c2d123ff00ee495","slug":"young-man-dies-in-road-accident-28-days-after-marriage-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-6497-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शादी के 28 दिन बाद युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शादी के 28 दिन बाद युवक की सड़क हादसे में मौत
Sun, 17 Sep 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
मृतक प्रवीन। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। भिवानी के गांव पपोसा निवासी एक युवक की शादी के 28 दिन बाद ही दादरी के समीप हुए हादसे में मौत हो गई। मृतक प्रवीन (22) के शव का रविवार को दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में हादसे के आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार प्रवीन की 20 अगस्त को शादी हुई थी। वो अपने गांव से टाटा एस में सब्जी बेचने दादरी मंडी आता था। शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे वो सब्जी लेकर दादरी आने के लिए घर से चला था। रात करीब साढ़े 11 बजे जब वो दादरी के समीप रावलधी-भिवानी टी-प्वाइंट पर पहुंचा तो उसके आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। वहीं, पीछे चल रहा प्रवीन टाटा एस को कंट्रोल नहीं कर पाया और उसका वाहन ट्रक से टकरा गया। हादसे में प्रवीन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसके परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस ने रविवार को कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
- चार बहन-भाइयों में था सबसे छोटा
मृतक प्रवीन का एक बड़ा भाई और दो बहन हैं। चारों में वो सबसे छोटा था। इस हादसे ने परिवार को जीवनभर का दर्द दिया। वहीं, सिविल अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि प्रवीन की पत्नी की अभी हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी है।
विज्ञापन