{"_id":"67630f54a9b5ea399c07dd08","slug":"you-can-take-admission-in-ignou-till-31st-january-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-128240-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सत्र 2025 के लिए 31 जनवरी तक इग्नू में ले सकते हैं दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सत्र 2025 के लिए 31 जनवरी तक इग्नू में ले सकते हैं दाखिला
Wed, 18 Dec 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जनवरी 2025 सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो लोग कौशल आधारित और ज्ञान आधारित शिक्षा लेना चाहते हैं उनके लिए इग्नू अच्छा विकल्प है। यह जानकारी इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डाॅ. धर्मपाल ने दी। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी तक अगले सत्र के लिए दाखिला ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन करके उनके लिए उत्थान के समान अवसर उपलब्ध करवाना है। विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इग्नू स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की पेशकश करता है। स्नातक पाठ्यक्रम के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष होना आवश्यक है।
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। प्रवेश के लिए कोई भी अधिकतम आयु सीमा नहीं है। दाखिले के लिए उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, शैक्षिक योग्यता के प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र, आयु प्रमाणपत्र और बीपीएल प्रमाणपत्र (योग्य होने पर) की स्कैन की गई कॉपी की जरूरत होगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन यूं पूरी कर सकते हैं दाखिला प्रक्रिया
इग्नू में दाखिला लेने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होमपेज पर दिए गए फ्रेश एडमिशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर आदि डालें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से अपना दाखिला फीस का भुगतान कर सकते हैं।