फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   You can avail the benefits of 22 Aadhaar based services through Vahan and Sarathi portal.

Charkhi Dadri News: वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से ले सकते हैं आधार आधारित 22 सेवाओं का लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
You can avail the benefits of 22 Aadhaar based services through Vahan and Sarathi portal.
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार ने सुशासन की दिशा में निरंतर कदम बढ़ाते हुए अब हरियाणा में वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से आधार आधारित 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ आमजन को देने का निर्णय लिया है। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आमजन को वाहन पोर्टल पर वाहन पंजीकरण से संबंधित जैसे गिरवी जारी रखना, स्वामित्व का हस्तांतरण, पते में बदलाव, नया परमिट जारी करना, परमिट का नवीनीकरण सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा किराया खरीद समझौते का पृष्ठांकन, अस्थायी परमिट के लिए आवेदन, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की प्रतिलिपि, मोटर वाहन के अस्थायी पंजीकरण के लिए आवेदन, परमिट की प्रतिलिपि जारी करना, फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रतिलिपि जारी करना, फीस के बदले रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट विवरण देखना, परिवहन सेवाओं के रिकार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी। वाहन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए पोर्टल vahan.parivahan.gov.in/vahanservice का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सारथी पोर्टल पर चालक लाइसेंस से संबंधित सेवाएं जैसे प्रतिलिपि जारी करना, लाइसेंस का नवीनीकरण, लाइसेंस का प्रतिस्थापन, लाइसेंस में पते का परिवर्तन, लाइसेंस निकलवाने का प्रावधान, अंतरराष्ट्रीय चालक परमिट जारी करना, खतरनाक सामग्री को चलाने हेतु पृष्ठांकन, पहाड़ी क्षेत्र में चलाने के लिए पृष्ठांकन, लाइसेंस से वाहन की श्रेणी का समर्पण शामिल हैं। लाइसेंस सेवाओं का लाभ उठाने के लिए पोर्टल sarthi.parivahan.gov.in/sarthiservice का प्रयोग किया जा सकता है। सेवा का अधिकार अधिनियम अनुसार ऑनलाइन आवेदन से तय समय पर सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed