फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Yogendra yadaw was in CharkhiDadri

स्वराज इंडिया पार्टी जनता के लिए मजबूत विकल्प : योगेंद्र यादव

Wed, 31 Jul 2019 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Yogendra yadaw was in CharkhiDadri
वकीलों को संबोधित करते हुए योगेंद्र यादव। - फोटो : CharkhiDadri
स्वराज इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने दादरी शहर में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि आज प्रदेश की पार्टियां राजनैतिक उठापटक से खुश हैं और जनता त्रस्त है। इसी बीच स्वराज इंडिया एक मजबूत विकल्प के साथ हरियाणा की जनता के बीच जाएगी। उन्होंने स्वराज इंडिया के दादरी विधानसभा के प्रत्याशी संजीव गोदारा के संघर्षों की तारीफ करते हुए कहा कि इस इलाके को खनन माफिया के चंगुल से मुक्ति दिलाने के लिए संजीव गोदारा ने अथक प्रयास किए हैं। दादरी की जनता को ऐसे ही जुझारू प्रतिनिधि की जरूरत है।
विज्ञापन

संजीव गोदारा ने ओवरलोडेड ट्रक व खनन माफिया की सरकारी अफसरों की साठगांठ और भ्रष्टाचार को कई बार उजागर किया है। क्षेत्र के पर्यावरण को बचाने के लिए पूर्व वायु सैनिक संजीव गोदारा लगातार संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे की धज्जियां उड़ा दी हैं। उत्तरप्रदेश सरकार रेप के आरोपी भारतीय जनता पार्टी के विधायक के सामने झुक गई थी। प्रदेश की बीजेपी, कांग्रेस, इनेलो जैसी पार्टियां वोट लेने के लिए गुरमीत को जेल से बाहर निकालने की जद्दोजहद करने लगी थी। स्वराज इंडिया ने इसका विरोध पहले दिन से किया है और आगे भी पूरी मजबूती से करते रहेंगे। योगेंद्र यादव ने ग्रीन कॉरिडोर 152-डी के लिए अधिग्रहित की गई जमीन की मुआवजा राशि बढ़वाने व टोल टैक्स में साझेदारी के लिए धरने पर बैठे किसानों को समर्थन दिया और संजीव गोदारा के समर्थन में जिले की बार काउंसिल के वकीलों को संबोधित किया। कार्यक्रम में स्वराज इंडिया के हरियाणा प्रदेश के महासचिव दीपक लांबा, जय किसान आंदोलन के हरियाणा के संयोजक युद्धवीर सिंह अहलावत, राजेंद्र यादव, राकेश, राजेश, अनूप, पूनम, विशाल, सुमित, मोहित, उर्विल, जीतेंद्र, अधिवक्ता संजीव, सोनू, दीपा, मोनिका, शशिकांत, प्रवीण व सतेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed