{"_id":"68e8045e53d0c6c34502f884","slug":"yash-first-in-speech-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-145989-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: भाषण प्रतियोगिता में यश को पहला, किस्मत को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: भाषण प्रतियोगिता में यश को पहला, किस्मत को दूसरा स्थान
Fri, 10 Oct 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
गांव कारीदास राजकीय माध्यमिक विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता में भाग लेता छात्र। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव कारीदास स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सेवा पखवाड़ा के तहत प्राकृतिक खेती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रीतम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्र यश प्रथम, किस्मत द्वितीय और नितेश तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञान अध्यापक रविंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों को रासायनिक और जैविक खेती में अंतर का पता चल सके, इसके लिए ऐसे कार्यक्रम होने जरूरी हैं। इस दौरान बच्चों को जैविक खेती के प्रति जागरूक किया गया। विज्ञान अध्यापक ने बताया कि हमें फसलों, सब्जियों और फलों की खेती में जैविक खाद डालनी चाहिए। यह पर्यावरण के साथ हमारे शरीर के लिए भी अच्छी है।
इस अवसर पर स्कूल मुखिया नसीब सिंह, सुंदर सिंह, नरेश कुमार, रविंद्र कुमार, कुलदीप आदि उपस्थित रहे।