फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   x ray machine installed in baundkala chc

Charkhi Dadri News: बौंदकलां सीएचसी में पहुंची नई एक्स-रे मशीन

Thu, 11 Jul 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 11 Jul 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
x ray machine installed in baundkala chc
अमर उजाला एक्सकलूसिव
विज्ञापन


पेज एक की संभावित बॉटम:

10 साल से बौंदकलां में बंद है एक्स-रे सेवा, 250 तक रहती है दैनिक ओपीडी
एक्स-रे सुविधा बहाल होने से मरीजों को मिलेगी दादरी जाने-आने की झंझट से राहत

प्रतिदिन 30 मरीज किए जाते हैं दादरी जीएच रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बौंदकलां। बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई एक्स-रे मशीन भेज दी है। मशीन कक्ष में स्थापित करा दी गई है। अब सी-आर सिस्टम आने का इंतजार है। इसके बाद सीएचसी में एक्स-रे की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। प्रतिदिन 30 से अधिक मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।
बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 23 गांवों की आबादी निर्भर है। इसके अलावा चार प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र भी इसी के अधीन आते हैं। यहां पिछले दस सालों से एक्स-रे सुविधा नहीं है। सालों तक विशेषज्ञ की कमी के चलते बंद कमरे में धूल फांकने से पुरानी एक्स-रे मशीन भी कबाड़ बन चुकी है। स्थानीय अधिकारियों ने मुख्यालय से नई मशीन की मांग की थी।
विज्ञापन

यहां नई मशीन पहुंच गई है। इसे अधिकारियों ने स्थापित करा दिया है। हालांकि, इसके लिए अभी सी-आर सिस्टम नहीं आया है। यह उपकरण मिलने के बाद मशीन से एक्स-रे शुरू की जाएगी। राहत की बात यह है कि रेडियोग्राॅफर को डेपुटेशन पर बौंदकलां सीएचसी में तैनात कर दिया गया है। यहां एक्स-रे सुविधा शुरू होने का लाभ करीब 23 गांवों के मरीजों को मिलेगा। सीएचसी में एक्स-रे सुविधा शुरू होने के बाद सांवड़, रानीला, इमलोटा पीएचसी से भी मरीजों को दादरी के बजाय बौंदकलां भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 से 250 रहती है दैनिक ओपीडी
बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दैनिक ओपीडी 200 से 250 के बीच रहती है। इनमें से करीब 30 मरीज एक्स-रे के हाेते हैं। उन्हें वहां से दादरी सिविल अस्पताल रेफर किया जाता है। इन्हें एक्स-रे कराने के लिए दादरी आने-जाने में करीब 40 किलोमीटर की भागदौड़ करनी पड़ती है।

गोपी और झोझूकलां सीएचसी को भी सी-आर सिस्टम का इंतजार
बता दें कि बौंदकलां सीएचसी से पहले झोझूकलां और गोपी सीएचसी के लिए भी नई एक्स-रे मशीन आ चुकी है। इन दोनों सीएचसी में भी सी-आर सिस्टम के कारण एक्स-रे सुविधा शुरू नहीं हो पा रही है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों का दावा है कि जल्द तीनों सीएचसी के लिए सी-आर सिस्टम पहुंच जाएंगे। इसके तत्काल बाद तीनों जगह एक्स-रे सुविधा शुरू कर दी जाएगी।


वर्सन:
बौंदकलां सीएचसी में नई एक्स-रे मशीन आ गई है। इसे कक्ष में स्थापित करा दिया गया है। यहां डेपुटेशन पर रेडियोग्रॉफर की तैनाती की गई है। सी-आर सिस्टम पहुंचते ही एक्स-रे सुविधा शुरू कर दी जाएगी। वहीं, गोपी और झोझूकलां सीएचसी में रखी एक्स-रे मशीन के लिए भी जल्द सी-आर सिस्टम पहुंच जाएगा।
-डॉ. नरेश, डिप्टी सीएमओ एवं कार्यवाहक सीएमओ

फोटो 03
बौंदकलां सीएचसी में रखी एक्स-रे मशीन। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed