{"_id":"6830b809e6edd3cde60c2225","slug":"wrestler-sujit-kalkal-will-show-his-strength-in-the-asian-championship-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-137502-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एशियन चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे पहलवान सुजीत कलकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एशियन चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे पहलवान सुजीत कलकल
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव इमलोटा निवासी अंतरराष्ट्रीय युवा पहलवान सुजीत कलकल का एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। आगामी चैंपियनशिप के लिए सुजीत ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित ट्रायल में सहभागिता कर क्वालिफाई किया।
कुश्ती संघ जिला सचिव योगेश इमलोटा ने बताया कि हाल ही में लखनऊ के साई सेंटर में अंडर-23 आयुवर्ग में एशिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल हुए। सुजीत कलकल ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में अपनी चुनौती पेश की। सेमीफाइनल में तेलांगाना के निखिल व खिताबी चरण में हरियाणा के सिद्धार्थ को हराकर सुजीत कलकल ने एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल में जगह बनाई।
योगेश इमलोटा ने बताया कि सुजीत अब आगामी दिनों में वियतनाम में आयोजित होने वाली एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी को उम्मीद है कि सुजीत पूर्व में किए गए प्रदर्शन को दोहराते हुए इस बार भी स्वर्णिम सफलता हासिल करेंगे।