फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Worker returning home from work hit by high speed vehicle driver, dies

काम से वापस घर लौट रहे श्रमिक को तेज रफ्तार वाहन चालक ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 13 Dec 2020 10:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Worker returning home from work hit by high speed vehicle driver, dies
श्यामपुरा-नांधा रोड पर शनिवार देर शाम एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने काम खत्म कर घर लौट रहे श्रमिक को टक्कर मार दी। हादसे में श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह बाढड़ा थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस बयान में नांधा निवासी बिंटू ने बताया कि वह श्रमिक है। उसका पिता राजेंद्र भी श्रमिक था। शनिवार को उसका पिता काम करने के लिए श्यामपुरा गांव गए थे। काम खत्म करने के बाद उसके पिता देर शाम पैदल घर लौट रहे थे। जब वे श्यामपुरा-नांधा रोड पर प्लांट के समीप पहुंचा तो एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने उसके पिता को टक्कर मार दी। बिंटू ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तब उसके पिता की मौत हो चुकी थी। दूसरी ओर हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई करने के बाद रविवार सुबह दादरी सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

मृतक राजेंद्र के बेटे बिंटू के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 279 और 304-ए के तहत केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद हमने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन कुमार, एसआई, बाढड़ा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed