फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Women's Day Week: Daughters sitting on 13 officers' chairs for a day

महिला दिवस सप्ताह : एक दिन के लिए 13 अधिकारियों की कुर्सियों पर बैठीं बेटियां

Tue, 02 Mar 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Women's Day Week: Daughters sitting on 13 officers' chairs for a day
एक दिन के डीआईपीआरओ बनी गरिमा। - फोटो : CharkhiDadri
महिला दिवस सप्ताह के तहत मंगलवार को जिला प्रशासन ने 13 बेटियों को अधिकारियों की कुर्सियों पर बतौर शेडो ऑफिसर बैठाया। इन बेटियों को एक दिन के लिए एसडीएम, सिटीएम, डीईओ, सीजीएमजेजे, डीआईपीआरओ समेत अन्य विभाग मुखियाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वालीं बेटियों ने न केवल अधिकारियों की व्यस्त जीवन शैली के बारे में जाना, बल्कि कार्यप्रणाली को भी समझा।
विज्ञापन

महिला दिवस सप्ताह के तहत प्रशासन सात फरवरी तक महिलाओं से जुड़ीं गतिविधियां करवाएगा। इसके तहत सोमवार को बेटियों के नाम की प्लेट घरों के बाहर लगाई गई थीं। वहीं, इसी कड़ी में मंगलवार को बेटियों को एक दिन बतौर शेडो ऑफिसर अधिकारियों के साथ काम करने का मौका दिया गया। छात्राओं ने प्रशासन की इस पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की सीट पर बैठकर काम करने का उन्हें प्रशासन ने जो मौका दिया है, उससे उनके हौसले और मजबूत होंगे। झोझूकलां राजकीय स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा रश्मि ने दादरी एसडीएम के रूप में कार्य किया। वह एसडीएम विरेंद्र सिंह के साथ एसडीएम कोर्ट में भी मौजूद रही।
विज्ञापन

जानिए किस बेटी ने संभाली किस अधिकारी की जिम्मेदारी
1- हिमांशी और अनुष्का बनी सिटीएम
पैंतावास कलां के राजकीय स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा अनुष्का और सीआर स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा हिमांशी ने एक दिन के सिटीएम शेडो ऑफिसर के तौर पर काम किया। उन दोनों ने बताया कि यह मौका उन्हें मिला, इसके लिए वो प्रशासन का आभार प्रकट करती हैं। इससे काफी कुछ सीखने को मिला है। अनुष्का ने एक कर्मचारी को अवकाश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2- भावना बनी बाढड़ा एसडीएम तो गरिमा बनी डीआईपीआरओ
चरखी राजकीय स्कूल में 11वीं की छात्रा गरिमा को डीआईपीआरओ का शेडो ऑफिसर बनाया गया। वहीं, झोझूकलां के राजकीय स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा भावना को बाढड़ा एसडीएम का शेडो ऑफिसर बनाया गया। इन दोनों छात्राओं ने बताया कि उन्हें बेहद खुशी है कि उन्हें अधिकारियों के साथ एक दिन काम करने का मौका मिला।
3- कल्पना नप सचिव तो चंचल बनी डीईओ
नगरपरिषद सचिव के पद पर कल्पना ने बखूबी अपने काम को अंजाम दिया। रितिका को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और चंचल को जिला शिक्षा अधिकारी का पदभार सौंपा गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी के पद पर मनीषा, उप जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर सानिया, जिला नगर योजनाकार के तौर पर अंकुश और सीमा एक दिन की बाल विकास परियोजना अधिकारी रहीं। अधिकारी के तौर पर इन लड़कियों ने शालीनता और शांत स्वभाव से कार्य को समझा। इनके व्यवहार से अधिकारी व कर्मचारी भी प्रसन्न दिखाई दिए।

इनकंबेंसी बोर्ड पर लिखा जाएगा बेटियों का नाम: उपायुक्त
उपायुक्त राजेश जोगपाल ने बताया कि अधिकारियों के शेडो ऑफिसर के रूप में काम करके जिले की बेटियां बेहद प्रसन्न नजर आईं। इन बेटियों का नाम अधिकारियों के कार्यालयों में लगे इनकंबेंसी बोर्ड भी लिखा जाएगा।

  सीट पर बैठी अनुष्का व हिमांशी और बगल में बैठे सिटीएम अमित मान।

सीट पर बैठी अनुष्का व हिमांशी और बगल में बैठे सिटीएम अमित मान।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed