फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Women raised slogans for drinking water supply

Charkhi Dadri News: वार्ड-21 में चार दिन से नहीं हुई पेयजल आपूर्ति, महिलाओं ने की नारेबाजी

Sun, 16 Jun 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 16 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Women raised slogans for drinking water supply
चरखी दादरी। वार्ड-21 के बाशिंदे पेयजल संकट का दंश झेल रहे हैं। आलम ये है कि पिछले चार दिनों से वार्ड में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई और लोग कैंपर व टैंकर खरीदने को विवश हैं। रविवार को पेयजल समस्या से त्रस्त महिलाओं ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। वहीं, विभागीय अधिकारी का कहना है कि सोमवार को वार्ड में पेयजल आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन

वार्ड-21 की आबादी करीब पांच हजार है। इस समय में वार्ड में प्रतिदिन 120 पानी के कैंपर्स और पांच टैंकर मंगवाए जाते हैं। वार्ड पार्षद मंजू देवी का कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग लोगों की समस्याओं को लेकर संजीदा नहीं है। गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति न होने की शिकायत करने के बाद भी नतीजा सिफर है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वार्ड में दो दिनों के अंदर पेयजल सप्लाई नहीं की गई तो वो वार्ड की सभी महिलाओं के साथ मुख्य कार्यालय में मटका फोड़ प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन


प्रतिदिन पांच हजार रुपये का पानी खरीद रहे
वार्ड 21 में पिछले 4 दिनों से पेयजल सप्लाई नहीं होने से लोगों को पीने और घरेलू कामों के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। वार्ड में करीब 1800 रुपये से कैंपर्स का पानी और तीन हजार रुपये से कैंटर का पानी प्रतिदिन खरीदना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त विभाग की ओर से पेयजल आपूर्ति का शुल्क भी लोगों से वसूला जा रहा है। वार्डवासी महिला मीना देवी, सरिता देवी, सुमन, कविता, गुड्डो, रोशनी, अंजू देवी व मीना आदि ने बताया कि पानी सप्लाई को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास फोन किया जाता है, लेकिन कोई भी कर्मचारी या अधिकारी वार्डवासियों की सुध लेने नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जलघर के टैंकों की मरम्मत के चलते पानी भंडारण क्षमता कम हो गई है। वार्ड 21 में शुक्रवार को पानी की सप्लाई दी गई थी और अब सोमवार को ही आपूर्ति की जा सकेगी। - धीरेंद्र सिंह, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed