{"_id":"5d51ab3e8ebc3e6cc5784875","slug":"women-died-in-road-accident-charkhidadri-news-rtk5114733169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से लौट रहे मां-बेटे की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर से लौट रहे मां-बेटे की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर गांव इमलोटा के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। झज्जर अस्पताल पहुंचने से पहले घायल महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने इमलोटा निवासी मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दिए बयान में इमलोटा निवासी सतपाल ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे वो अपनी पत्नी संतोष और बेटे सोनू के साथ मंदिर में गया था। वापस आते समय उसकी पत्नी और बेटा बाइक पर थे, जबकि वो पैदल आ रहा था। जब वो बस अड्डा के समीप पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह बाल-बाल बच गया और उसकी पत्नी व बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें झज्जर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी पत्नी संतोष को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस झज्जर सिविल अस्पताल पहुंची और सतपाल के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।