फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Woman Panch commits suicide by burning herself

Charkhi Dadri News: महिला पंच ने खुद को जलाकर की आत्महत्या

Thu, 07 May 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 07 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Woman Panch commits suicide by burning herself
चरखी दादरी। गांव छपार में प्रताड़ना की शिकार महिला पंच ज्योति (29) ने बाथरूम में बंद होकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं माैके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने मृतका के पिता सुमेर के बयान के आधार पुलिस ने पति, ससुर, ज्येष्ठ व सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव हुई निवासी ज्याेति व निशा, दोनों बहनों की शादी गांव छपार में की गई थी। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग बेटियों को शुरुआत से ही परेशान रखते थे। करीब डेढ़ साल से निशा अपने मायके में ही रह रही थी। आरोप है कि ससुराल के लोगों से परेशान होकर ज्याेति ने अपने घर की छत पर बने बाथरूम में बंद होकर खुद को डीजल डालकर आग लगा ली। आग में झुलसने के कारण ज्याेति की मौत हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला लेकिन तब तक ज्याेति की मौत हो चुकी थी। माैके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दादरी के सरकारी अस्पताल में रखवाया व परिजनों के बयान दर्ज किए। सदर थाना प्रभारी सतबीर सिंह ने बताया कि पिता सुमेर के बयान के आधार पर ज्योति की सास, पति, ससुर व ज्येष्ठ के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर ही है। पिता सुमेर ने बताया कि ज्याेति गांव की महिला पंच थी और एक 9 साल के बेटे की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed