फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   woman died by geyser gas

Charkhi Dadri News: खोरड़ा में स्नान घर में दम घुटने से महिला की मौत

Mon, 27 Oct 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 27 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
woman died by geyser gas
झज्जर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

फोटो 31 : दादरी के नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतका के परिजन व पुलिस। संवाद
शनिवार शाम चार बजे गैस गीजर के कारण हुआ हादसा, दादरी नागरिक अस्पताल में करवाया गया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के साथ लगते झज्जर जिले के गांव खोरड़ा में स्नानघर में दम घुटने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्नानघर में गैस गीजर लगा था। उससे जहरीली गैस निकली थी। शव का पोस्टमार्टम रविवार को दादरी के नागरिक अस्पताल में करवाया गया। यह हादसा शनिवार शाम करीब चार बजे हुआ था।
जानकारी के अनुसार, गांव खोरड़ा निवासी 30 वर्षीय सुमन शनिवार शाम को घर के स्नानघर में थी। उसी दौरान वह गैस गीजर से निकलने वाली गैस की चपेट में आ गई। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने उसे संभाला और उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

झाड़ली पुलिस चौकी से आए जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि सुमन के भाई मोहित के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। परिजनों ने बताया कि सुमन एक बेटे व एक बेटी की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस गीजर क्यों बनता है मौत का कारण
एलपीजी से संचालित होने वाले गीजर में आग जलती है। आग के लिए ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। यदि गैस गीजर किसी बंद स्थान में लगा है तो वह उस क्षेत्र की ऑक्सीजन को खत्म कर देता है। साथ ही उससे निकलने वाली कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस जानलेवा साबित होती है। इस गैस के प्रभाव में आने के बाद इंसान के शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह रुक जाता है। कुछ ही देर में चक्कर, बेहोशी और फिर दम घुटने से मौत हो जाती है।
कई लोग गंवा देते हैं जान
दादरी जिला सहित प्रदेश के अन्य जिलों में हर वर्ष गैस गीजर के कारण दम घुटने से लोगों की मौत के मामले सामने आते हैं। सर्दियों के मौसम में गर्म पानी की आवश्यकता होती है। ऐसे में लोग बाथरूम में गैस गीजर का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। जरूरी है कि गैस गीजर का उपयोग करते समय विशेष सावधानियों को ध्यान में रखा जाए।

खुले स्थान पर लगाएं गैस गीजर : डॉ. देशवाल
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान मेजर डॉ. योगेंद्र देशवाल ने बताया कि गैस गीजर को हमेशा हवादार जगह पर लगाएं। बाथरूम के अंदर गैस गीजर कभी न लगाएं। इसे बाथरूम के बाहर दीवार पर लगाएं और केवल गर्म पानी का पाइप अंदर ले जाएं व वेंटिलेशन अनिवार्य करें। एग्जॉस्ट फैन या ऊपरी खिड़की खुली रखें ताकि हवा का प्रवाह बना रहे। ऑटोमेटिक कट-ऑफ वाला गीजर लगाएं। कार्बन मोनोऑक्साइड अलार्म भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed